शारदा नहर में डूबी 19 वर्षीय युवती का शव बरामद, कई घंटों तक चला NDRF का सर्च ऑपरेशन
खबर सार :-
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः शाहजहांपुर में शारदा नहर में डूबी 19 वर्षीय युवती का शव कई घंटों तक चले सर्च अभियान के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बरामद कर लिया। शव घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर सिंगापुर पुल के पास मिला, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना 26 जून की सुबह की है। युवती अपनी मां के साथ रिक्शे से दवा लेने जा रही थी। रास्ते में मकसूदपुर के पास स्थित शारदा नहर पुल पर वह धार्मिक मान्यता के तहत नहर में सिक्का डालने के लिए किनारे पहुंची। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव वाली नहर में गिर गई।
युवती के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज जलधारा, अधिक गहराई और नहर में मगरमच्छ होने की आशंका के कारण कोई भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ को दी गई।
सूचना मिलते ही हनुमतधाम, शाहजहांपुर में पूर्व-मानसून तैनाती पर मौजूद एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन की टीम निरीक्षक दीपिका के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने आधुनिक बचाव उपकरणों की मदद से नहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एनडीआरएफ के जवानों ने कई घंटों तक लगातार खोज अभियान चलाया।
लंबी तलाश के बाद युवती का शव घटनास्थल से लगभग आठ किलोमीटर दूर सिंगापुर पुल के पास बरामद किया गया। इसके बाद एनडीआरएफ ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाली नहरों और जलाशयों के किनारे अत्यधिक सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की जोखिम भरी गतिविधि से बचें।
यह भी पढ़ेंः-Pilibhit Encounter: इनामी गैंगस्टर शिवम उर्फ सर्वजीत सिंह मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20