राम मंदिर दान घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
खबर सार :-
ज़िला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित दान एवं चढ़ावा घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले को करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा बताते हुए पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने कहा कि श्रीराम मंदिर देशभर के करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। ऐसे में दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता और गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रजनीश गुप्ता ने मांग की कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा कि रामभक्तों की भावनाओं और आस्था से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही स्पष्ट और प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने सरकार से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जनता के सामने सच्चाई लाने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने भी सरकार से मामले में शीघ्र एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों को कानून के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कृष्ण विनोद मिश्रा, रामजी अवस्थी, अरुणोद मिश्रा, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, साफिया बेगम, गायत्री प्रकाश अवस्थी, दिनेश कुमार, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अदीब अहमद, तस्दीक अंसारी, सईद अंसारी, अजय पाठक, हशमुद्दीन, कृष्ण चंद्र तिवारी, अच्छन खान, आशीष तिवारी, आमिर खान, सुधांशु मिश्रा, फरमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06