रांची मर्डर केस प्रेम संबंध में ईर्ष्या बनी हत्या की वजह, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर विस्तार : -
झारखंड के चुटिया थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि युवती चुटिया थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को धर-दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल कुमार गुप्ता है, जिसने प्रेम प्रसंग में ईर्ष्या के कारण युवती की हत्या की।
क्या है पूरा मामला
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान स्थित एक मकान में एक किरायेदार युवती की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सिटी एसपी पारस राणा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को उन्हें सूचना मिली कि चुटिया स्थित मणि साहु के मकान में किराये पर रहने वाली रानी उर्फ पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। रिपोर्ट में सामने आया कि युवती को गंभीर चोट लगने और गला दबाने के बाद दम घुटने से मौत हुई है।
मृतका अपने पति से अलग रह रही थी
इसके बाद 6 जुलाई को चुटिया थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पूछताछ में बताया कि वह मूल रुप से बिहार के रोहतास का रहने वाला है, लेकिन इस समय वह पश्चिम बंगाल के दमदम क्षेत्र के नगर बाजार में रहता है। उसने बताया कि मृतका के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की पहले ही शादी हो चुकी थी और वह अपने पति से अलग रह रही थी। शादी से पहले ही राहुल और मृतका का प्रेम संबंध था।
ईर्ष्या और गुस्से में आरोपी ने की हत्या
राहुल ने बताया कि वह मृतका का हर खर्च उठाता था और कोलकाता में रहने के बाद भी वह उससे मिलने रांची आया करता था। इस दौरान उसे पता चला कि मृतका का किसी तीसरे युवक के साथ संबंध चल रहा है। राहुल ने बताया कि वह दो दिनों तक युवती पर नजर बनाए हुए था। युवती अमन नाम के लड़के के साथ घूम रही थी। इस बात से नाराज युवक ने गुस्से में आकर युवती की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: Mohan Murder Case: 7 साल बाद आया मोहन हत्याकांड में फैसला, चार दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05