मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर विस्तार : -
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिलारी में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम ने तीन बाइकसवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
तीन बाइक सवारों को डीसीएम ने रौंदा
मुरादाबाद के बिलारी में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्रीनवुड फार्म हाउस के सामने एक सड़क हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक फार्म हाउस के सामने बने कट को पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने तीनों बाइकसवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ के बहटा गांव के रहने वाले अतर सिंह के बेटे हरवीर सिंह की बारात गुरुवार को सहसपुर गांव में हाईवे स्थित नारायन फार्म हाउस पर आयोजित की गई थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए नेम सिंह, अजब सिंह और अवधेश सिंह बाइक से जा रहे थे।
डीसीएम चालक मौके से फरार
गुरुवार रात करीब 10 बजे तीनों ग्रीनवुड फार्म हाउस के पास पहुंचे और जैसे ही डिवाइडर पर बनाया कट पार करने की कोशिश की, उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने तीनों बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों बाइक सवार जमीन पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। इस दुर्घटना में अजब सिंह और नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अवधेश सिंह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर डीसीएम चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह डीसीएम छोड़ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवधेश को अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि नेम सिंह अपने गांव में ही अनाज की खरीद का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी व तीन बेटे हैं। वहीं मृतक अजब सिंह गांव में ही पेड़ों की लकड़ियां काटकर अपना जीवन-यापन करते थे। अजब सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Barabanki: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06