मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला, तीन की मौत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। एक सड़क हादसे में एक ट्रक घर के बाहर सो रहे कुछ लोगों पर चढ़ गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Mirzapur Truck Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक सड़क हादसे में अनियंत्रित एक ट्रक घर के बाहर सो रहे कुछ लोगों पर चढ़ गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। वहीं इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आक्रोश जताया, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
सड़क किनारे सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार कुदारन गांव के रहने वाले 42 वर्षीय राजा राजभर गर्मी होने के कारण अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क के किनारे सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे के समय वाराणसी से सोनभद्र की जा रही एक ट्रक अचानक बैलेंस से बाहर हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक का अगला टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद सड़क किनारे सो रहे राजा राजभर और उनके परिवार के अन्य लोगों को रौंदते हुए मकान की दीवार से जा टकराई।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
इस हादसे में राजा राजभर, उनकी 75 वर्षीय मां सुखिया देवी और पत्नी सीताराम राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के बाकी दो सदस्य 37 वर्षीय सुनील शर्मा और 14 वर्षीय सुहानी राजभर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे का शोरगुल सुन आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरु कर दोनों घायलों को चुनार के चचेरी मोड़ के पास स्थित अस्पताल में भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस घटना के बाद कुदारन में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सुबह आठ बजे के करीब मृतकों के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा होकर वाराणसी-शक्तिनगर जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। हालांकि इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार कर दिया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। कुछ ही समय में स्थिति काफी गंभीर हो गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी किया, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
ये भी पढ़ें: बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13
-
पुरुलिया में माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-10-13
-
यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 3,500 रुपये
2026-10-13
-
पूर्वी चंपारण में राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद बरामद
2026-10-13
-
सीपरी बाजार अपहरण-हत्या मामले में तेज हुई सुनवाई, घटनास्थल पर डीजीसी क्राइम ने समझा क्राइम सीन
2026-10-12
-
झांसी मीडिया क्लब में सदस्यता और चुनाव की तारीखों का ऐलान
2026-10-12
-
कम उम्र में बढ़ रहा गठिया का खतरा, अलग विभाग से मिलेगी राहत
2026-10-12
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11