बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
खबर सार :-
बरेली में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मरने वाले तीनों एक ही परिवार के थे। वहीं दो लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है , जिन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Bareilly Road Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एक स्कॉर्पियो और एक कैंटर की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बरेली में स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर तीन की मौत
बरेली में गुरुवार की सुबह 7 बजे एक स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर के पास हाईवे पर हुआ। जांच में पता चला कि स्कार्पियो में पांच लोग सवार थे, जो पीलीभीत से पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। इनायतपुर स्थित निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंचते ही सामने से तेजी से आ रही एक कैंटर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनमें से एक को बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कई घंटो तक जाम लगा रहा।
मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य
इस हादसे में घायल होने वालों की पहचान लखीमपुर खीरी के पलिया के रहने वाले मुकंद सिंह और उनकी पत्नी भूपेंद्र कौर, पंजाब के फतेहगढ़ के रहने वाले हरजीत सिंह और लुधियाना के माछीवाड़ा के रहने वाले संतोख सिह के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुकंद सिंह अपनी पत्नी भूपेंद्र कौर और रिश्तेदार संतोख सिंह, लाडी सिंह व हरजीत सिंह के साथ स्कॉर्पियो से पंजाब जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई, जिसमें भूपेंद्र कौर, हरजीत सिंह और संतोख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाडी सिंह और मुकंद सिंह घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। स्कॉर्पियो चालक मुकंद सिंह को मामूली चोटें आई हैं, जबकि लाडी सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
बरेली से दिल्ली जा रही कार बनी आग का गोला
इस हादसे से एक दिन पहले 15 जुलाई को डिडौली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-9 पर बरेली से दिल्ली जा रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार की इंजन से अचानक धुंआ उठने लगा, चालक को स्तिथि कुछ समझ आती, उससे पहले ही कार आग का गोला बन गई, हालांकि इसमें गनीमत की बता यह रही कि चालक ने समय रहते कार से छलांग लगा ली, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर
अन्य प्रमुख खबरें
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14
-
यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे वोटर पंजीकरण कैंप
2026-10-13
-
पुरुलिया में माओवादियों के ठिकाने से हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन तेज
2026-10-13
-
यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 3,500 रुपये
2026-10-13
-
पूर्वी चंपारण में राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद बरामद
2026-10-13