रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई कार, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
Raebareli Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार में कुल 5 लोग सवार थे। सभी लोग लखनऊ की ओर से आ रहे थे, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
रायबरेली कार दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल
लखनऊ के रायबरेली में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही एक कार बैलेंस से बाहर हो गई और पुलिया से जा टकराई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया।
चालक को नींद आने के कारण हुआ हादसा
यह घटना बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी चौराहे के पास का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई है कि कार चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ है। इस घटना में मृतकों की पहचान रायबरेली न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही महाराज सिंह (50), पुत्र रामसुख, निवासी जनपद जालौन, चंद्रपाल सिंह (72), पुत्र बद्री सिंह, निवासी सरेनी, लालगंज और एक अन्य व्यक्ति के रुप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद रियान (25 ), पुत्र इरफान, निवासी कुंडौली, बछरावां और रजत साहू (34 ), पुत्र प्रेम प्रकाश, तेलीबाग निवासी शामिल हैं।
अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही थी। कार खैरहनी चौराहे के पास पहुंची, जिसके बाद अचानक कार नियंत्रण से बाहर हो गई। कार की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण वह सीधे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगो को पास के नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसाः अररिया में धान की रोपाई को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 3,500 रुपये
2026-10-13
-
पूर्वी चंपारण में राकेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी, 27 लाख नकद बरामद
2026-10-13
-
सीपरी बाजार अपहरण-हत्या मामले में तेज हुई सुनवाई, घटनास्थल पर डीजीसी क्राइम ने समझा क्राइम सीन
2026-10-12
-
झांसी मीडिया क्लब में सदस्यता और चुनाव की तारीखों का ऐलान
2026-10-12
-
कम उम्र में बढ़ रहा गठिया का खतरा, अलग विभाग से मिलेगी राहत
2026-10-12
-
झांसी: नवदुर्गा उत्सव और डांडिया कार्यक्रमों की सुरक्षा पर VHP-बजरंग दल की मांग
2026-10-11
-
झांसी में बाबा बनकर रह रहा हरदोई का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
2026-10-11
-
देवीपाटन मंदिर पहुंचे CM योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना और गौसेवा
2026-10-11
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09