बिहार में दर्दनाक सड़क हादसाः अररिया में धान की रोपाई को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत
खबर सार :-
Araria Road Accident: अररिया के भरगामा थाना इलाके में धान की रोपाई करने जा रही महिला मज़दूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
Araria Road Accident: बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गए। यह हादसा भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज गांव में उस वक्त हुआ, जब धान की रोपाई के लिए महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में चार महिलाओं की गई जान
जानकारी होते ही मौके पर पहुंची भरगामा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भरगामा के प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले भार्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सुबह भरगामा ब्लॉक के सिरसिया हनुमानगंज वार्ड नंबर 14 में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ड्राइवर गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली पर सवार कई महिला मज़दूर उसके नीचे दब गईं। हालांकि हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत बचाव का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। इनमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद गांव में छाया मातम
हादसे में मीरा देवी, नैना देवी और रंजू देवी की मौत हो गई। मरने वाली महिलाओं की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। इस घाटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने मरने वालों के परिवारों को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थी महिला मजदूर
ट्रैक्टर पर सवार सभी महिला मज़दूर ग्रामीण महिला मज़दूर थीं जो धान की रोपाई करने के लिए खेतों में जा रही थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज रहा है। सूचना के बाद फारबिसगंज SDPO राजकिशोर प्रसाद और भरगामा थाना प्रमुख पुलिस अधिकारियों और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। SDPO ने तीन महिला मज़दूरों की मौत और एक दर्जन से ज़्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की।
ये भी पढ़ेंः- Rajasthan Accident: बालोतरा में अज्ञात वाहन से टकराई स्कॉर्पियो, पांच की मौत, 3 की हालत गंभीर
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश के सांची में दो दिवसीय ‘महाबोधि महोत्सव’ कल से शुरू
2026-11-27
-
दूध उत्पादन में यूपी अव्वल, आठ साल में 40 फीसदी की वृद्धि
2026-11-27
-
Jhansi Iconic Road Project: 41.33 करोड़ से बनेगी 4.70 किमी सड़क, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
2026-11-26
-
बिहार में रोजगार के नए अवसर, कम हो रहा युवाओं का पलायन
2026-11-26
-
लखनऊ मेट्रो हजरतगंज स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान, हरित परिवहन को बढ़ावा
2026-11-26
-
हिमाचल में बढ़ रही ठंड, शिमला से ज्यादा सर्द हुईं निचले इलाकों की रातें
2026-11-26
-
झांसी रेल मंडल की प्लेटिनम जयंती, स्टेशन के 137 वर्ष पूरे
2026-11-26
-
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस उत्सव’
2026-11-26
-
MP में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-शाजापुर और राजगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट
2026-11-26
-
तमिलनाडु के तिरुचेंदूर इलाके में रात भर हुई बारिश, आज स्कूल बंद
2026-11-26
-
शिमला में बर्फबारी से निपटने की तैयारी, पांच सेक्टर में बंटा शहर
2026-11-26
-
महाराष्ट्र में सूखे से निपटने के लिए 'ब्रिज-कम-बांध' बनाना अनिवार्य
2026-11-26
-
झांसी के वार्ड 13 व 15 में 96.57 लाख के कार्यों का शिलान्यास
2026-11-25
-
मगरवारा के किसानों को उचित मुआवजे की मांग, डीएम को ज्ञापन सौंपा
2026-11-25
-
रतलाम में हाॅस्टल की बदहाली पर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
2026-11-25