सीवर समस्याओं पर महापौर सख्त, 90 प्रतिशत समाधान के निर्दंश
खबर सार :-
शहर में लगातार बढ़ रही सीवर संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार शाम महापौर कैंप कार्यालय में जलकल विभाग और स्वेज इंडिया कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
खबर विस्तार : -
लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ रही सीवर संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार शाम महापौर कैंप कार्यालय में जलकल विभाग और स्वेज इंडिया कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जीएम जलकल कुलदीप सिंह, जलकल विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता और कार्यदायी संस्था स्वेज इंडिया के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने सीवर शिकायतों के निस्तारण की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सुपर सकर मशीनों के उपयोग पर उठाए सवाल
बैठक में महापौर ने सबसे पहले सीवर शिकायतों के निस्तारण में सुपर सकर मशीनों के पर्याप्त उपयोग न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि समस्या दर्ज कराने पर नागरिकों को कभी मशीन खराब होने तो कभी मशीन उपलब्ध न होने की जानकारी देकर वापस कर दिया जाता है। महापौर ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी केवल शिकायत दर्ज करना नहींए बल्कि उसका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
महापौर ने स्पष्ट कहा कि सीवर संबंधी शिकायतों को केवल कागजों या रिकॉर्ड में निस्तारित दिखाना पर्याप्त नहीं होगा। शिकायतों के समाधान के बाद संबंधित नागरिकों की वास्तविक संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कम से कम 90 प्रतिशत शिकायतों में शिकायतकर्ताओं की यह स्पष्ट संतुष्टि होनी चाहिए कि उनकी समस्या वास्तव में हल हो गई है। यदि शिकायत निस्तारण के बाद 90 प्रतिशत लोगों की संतुष्टि सुनिश्चित नहीं होती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जलकल की 80 प्रतिशत शिकायतें सीवर से जुड़ीं
महापौर ने बैठक में कहा कि जलकल विभाग से संबंधित कुल शिकायतों में लगभग 80 प्रतिशत शिकायतें सीवर समस्याओं से जुड़ी हुई हैं। मशीनों और आवश्यक उपकरणों की कमी के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए और प्रत्येक शिकायत का समाधान जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
एक माह में हर जोन में मशीन लगाने के निर्देश
महापौर ने अलीगंज क्षेत्र और जोन.6 से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सीवर सफाई के लिए सुपर सकर मशीनों को किराए पर लगाने पर निर्भर न रहेए बल्कि स्वयं आवश्यक मशीनें खरीदे और पर्याप्त संसाधनों के साथ कार्य कराए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को एक माह का समय देते हुए निर्देश दिया कि इस अवधि के भीतर प्रत्येक जोन में आवश्यक मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और नियमित रूप से सीवर सफाई का कार्य कराया जाए।
बुद्ध विहार और तकरोही की शिकायतों पर विशेष ध्यान
बैठक में इंदिरा नगर क्षेत्र की सीवर समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि स्माइलगंजए बुद्ध विहार और तकरोही सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सीवर संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए मौके पर टीम भेजी जाए और बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जियामऊ की सीवर लाइन तत्काल साफ कराने के निर्देश
महापौर ने जियामऊ क्षेत्र में बिछाई गई सीवर कनेक्शन लाइन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से लाइन की सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जब तक सीवर लाइन पूरी तरह साफ नहीं होगीए तब तक जलकल विभाग उसमें कनेक्शन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा सकेगा। इसलिए संबंधित संस्था बिना किसी देरी के सफाई कार्य पूरा करेए ताकि आगे की कनेक्शन प्रक्रिया शुरू की जा सके। महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्पष्ट कहा कि सीवर जैसी बुनियादी नागरिक सुविधा से जुड़ी शिकायतों के समाधान में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जलकल विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने, मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने और शिकायतों का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों को केवल रिकॉर्ड में बंद करने के बजाय नागरिकों की संतुष्टि को निस्तारण का प्रमुख आधार बनाया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05
-
पटना में सड़क पर उतरे दारोगा अभ्यर्थी, फैसला वापस लेने की मांग
2026-10-05
-
मृतकों के शव पहुंचे देवरिया, अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा गांव
2026-10-05
-
गाजियाबाद में रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में आग, पांच घायल
2026-10-05
-
लखनऊ में बाढ़ से मचा हाहाकार ! हजारों परिवारों ने छोड़ा घर
2026-10-05
-
कर्नाटक के विजयनगर में सूखे की स्थिति का आकलन करेगी केंद्रीय टीम
2026-10-05
-
मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 3 दिन में 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान
2026-10-05