मालवीय नगर अग्निकांड: आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज और जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
खबर सार :-
Malviya Nagar Fire Incident: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में, होटल के मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अगली सुनवाई 22 जून को होगी, जबकि चौथे आरोपी, मैनेजर रूपेश की तलाश जारी है।
खबर विस्तार : -
Malviya Nagar Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को बुधवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी। इस भीषण अग्निकांड में कई विदेशी नागरिकों समेत करीब 22 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए है।
लवकेश बजाज को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दरअसल दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने के बाद गिरफ्तार किए गए होटल मालिक लवकेश बजाज और मैनेजर जय मिश्रा को बुधवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों की वकील प्रीति यादव ने बताया कि कोर्ट ने लवकेश बजाज और जय मिश्रा, दोनों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, 8 जून को लवकेश बजाज और रसोइए केशव नेगी को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। उस समय, कोर्ट ने लवकेश बजाज की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी थी, जबकि रसोइए केशव नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
Malviya Nagar Fire Incident: 22 लोगों की गई थी जान
गौरतलब है कि इस घटना में कई विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इन 22 पीड़ितों में से नौ भारतीय थे, जबकि 13 विदेशी नागरिक थे जो बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोज़ाम्बिक से थे। इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के बयान के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के इस अस्पताल में अभी कुल 14 मरीज़ भर्ती हैं; इनमें से 13 विदेशी नागरिक हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज़ों की हालत स्थिर है और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग ने इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की पांच मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गर्मी और धुएं के कारण काफी नुकसान हुआ। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। जांच टीम को घटना के दौरान किसी LPG सिलेंडर के फटने का कोई सबूत नहीं मिला।
ये भी पढ़ेंः- विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासाः जीजा निकला कातिल, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 2 गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06