यूपी में पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा,1.62 करोड़ नकद,13 किलो सोना समेत 35 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा खुलासा हुआ है। विजिलेंस टीम ने एक पूर्व सरकारी अधिकारी के घर पर छापा मारा, जिसमें अधिकारी के घर से करोड़ों के नगद और भारी मात्रा में सोना व चांदी बरामद किया।
खबर विस्तार : -
Lucknow Former Arto Vigilance Raid: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने एआरटीओ अधिकारी के घर छापा मारकर करोड़ों की नगदी और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया। अधिकारी का नाम ललित कुमार है। लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी हुई है। अधिकारी आगरा मे तैनात था।
एआरटीओ सरकारी अधिकारी ललित कुमार के घर छापेमारी
उत्तर प्रदेश विजिलेंस की टीम ने पूर्व एआरटीओ सरकारी अधिकारी ललित कुमार के घर पर छापा मारा है। ललित आगरा में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के पद पर तैनात था। उसके लखनऊ स्थित आवास पर की गई छापेमारी में 1.62 करोड़ रुपये नगद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और करीब 35 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। विजिलेंस टीम ने बताया कि अदालत से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद मंगलवार और बुधवार को पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ के अलीगंज, चंद्रलोक कॉलोनी स्थित आवास पर छापेमारी की गई। खबर है कि ललित कुमार के खिलाफ पहले से ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
1.62 करोड़ रुपये कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 13 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज
राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर विजिलेंस टीम ने लखनऊ में की गई छापेमारी में घर के अलग-अलग हिस्सों में पैकेटों में छिपाकर रखे गए 1.62 करोड़ रुपये कैश बरामद किए। इसके साथ ही 13 किलो सोना, जिसमें गोल्ड बिस्किट, ईंट और आभूषणों मिले। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही 9 किलो चांदी, जिसमें ईंट, सिक्के और गहने थे। 13 करोड़ रुपये के करीब लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और नोएडा में जमीन और प्लॉट से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। 1 करोड़ से अधिक के बैंक जमा, डाकघर योजनाएं, म्यूचुअल फंड और एफडी, टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कारें और एक रिवॉल्वर जब्त की गईं।
संपत्तियों की सरकारी और बाजार कीमत में करीब 13 करोड़ रुपये
विजिलेंस टीम ने ललित कुमार के आलीशान मकान की तलाशी ली तो घर के कई हिस्सों में छुपाकर रखे गए पैकेटों से कुल 1.62 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की। छापेमारी के दौरान मिले अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले, जो ललित कुमार के बड़े पैमाने पर किए गए निवेश की ओर इशारा करते हैं। इनमें लखनऊ के कई पॉश इलाकों में आवासीय मकान और प्लॉट, लखनऊ के साथ बाराबंकी और रायबरेली में कृषि भूमि के दस्तावेज और लखनऊ व नोएडा में कई महंगे फ्लैट्स की बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। इन संपत्तियों की सरकारी और बाजार कीमत में करीब 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। 26 घंटे की चली इस कार्रवाई में कुल 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके अलावा घर में मौजूद अन्य कीमती सामानों की लिस्ट तैयार की गई है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05