जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी गठित, धर्मेंद्र कुमार तिवारी बने ब्लॉक अध्यक्ष
खबर सार :-
संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः सुलतानपुर के कुड़वार विकास खंड मुख्यालय पर रविवार को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित अधिवेशन में संगठन की कुड़वार ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही संगठन की 16 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी विनय कटियार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विनय कटियार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज तथा प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड प्रशासन निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान करता है और सकारात्मक सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि किसी भी समाचार के प्रकाशन या प्रसारण से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि अवश्य करें तथा संबंधित पक्ष का पक्ष भी शामिल करें, ताकि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को और मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक इंद्र नारायण तिवारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत धर्मेंद्र कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, तेज बहादुर सिंह को संरक्षक, राकेश कुमार तिवारी को महासचिव, ओम प्रकाश शर्मा को महामंत्री, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा विजय प्रकाश तिवारी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इंद्रसेन द्विवेदी, नितिन विश्वास, उदय प्रताप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, नीरज विक्रम सिंह, उमेश चंद्र तिवारी, संतोष द्विवेदी, राहुल श्रीवास्तव और प्रदीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अधिवेशन में मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्र, जिला महामंत्री फरीद अहमद अर्शी, मीडिया प्रभारी अनिल निषाद, जिला मंत्री रामराज पांडेय, आर.के. मौर्य सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर सम्मान किया।
यह भी पढ़ेंः-झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.404 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, मोंठ में जुआ खेलते पांच दबोचे
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20