38 वर्षीय महिला को 20 साल के युवक से हुआ प्यार, पति व तीन बच्चों को छोड़ पहुंची प्रेमी के घर
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक 38 वर्षीय महिला अपने से 18 साल छोटे युवक के साथ रहने के लिए पहुंच गई। महिला के बच्चों ने उससे लाख मिन्नतें की, लेकिन उसने एक नहीं सुनी और युवक के साथ रहने की जिद करने लगी।
खबर विस्तार : -
Up News: उत्तर प्रदेश में बिहार की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए लखीमपुर खीरी निवासी 20 वर्षीय पवन से हुई। कुछ ही समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और वह युवक के साथ रहने के लिए उसके गांव पहुंच गई। महिला के पति और तीन बच्चों ने उससे लाख गुजारिशें की, लेकिन उसे कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसने वापस जाने से साफ मना कर दिया। इस घटना से आस-पास के लोग काफी हैरान हैं। वहीं इलाके में काफी तेजी से इसकी चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
बिहार में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती और फिर प्यार ने एक महिला को 850 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी खींच लाई। महिला की उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है, वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं महिला की जिस युवक से दोस्ती हुई वह 20 वर्ष का है, जो महिला की उम्र से 18 साल छोटा है। महिला के पति और बच्चे उससे वापस घर जाने की लाख मिन्नतें करने लगे, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुई। उसने जाने से साफ मना करते हुए कहा कि वह युवक के साथ ही रहेगी। महिला के पति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय प्रद्युम्न की शादी 15 साल पहले सुमन कुमारी उर्फ लवली से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 14, 8 और 6 साल है। प्रद्युम्न ने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाती थी। इसी बीच उसकी दोस्ती लखीमपुर खीरी के नीमगांव के रहने वाले पवन से हुई। दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम से हुई और कुछ ही समय में दोस्ती प्यार में बदल गई।
तीन महीने पहले ही सोनीपत पहुंची महिला
पवन हरियाणा के सोनीपत में एक कंपनी में काम करता है। करीब तीन महीने पहले ही सुमन अपने पति और बच्चों को छोड़कर हरियाणा पहुंच गई। वह सोनीपत में काम कर रहे पवन के पास रहने के लिए पहुंच गई। दोनों कुछ दिनों तक साथ रहे, लेकिन यहां सुमन पवन के अलावा किसी और लड़के से बात करने लगी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस बात से नाराज होकर पवन अपने घर लखीमपुर खीरी लौट आया, जिसके बाद सुमन भी उसके पीछे-पीछे उसके गांव पहुंच गई। पवन ने उसके आने का विरोध किया और गांव में पंचायत बुलाई। इसके बाद मामले को बढ़ता देख ग्राम प्रधान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच सूचना पाकर प्रद्युम्न अपने तीनों बच्चों के साथ लखीमपुर पहुंच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला को दो दिनों तक समझाया गया, लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही।
शादी और बच्चों की बात छुपाई
सुमन के तीनों बच्चे अपनी मां से लिपटकर रोने लगे और घर वापस जाने की गुहार करने लगे। उसके पति ने भी लाख समझाने की कोशिश की और वहां मौजूद लोगों ने भी बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए उसे मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। बच्चों का रोना देखने के बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा। उसने साफ कहा कि वह वापस घर नहीं जाएगी। उसका पति कोई काम नहीं करता है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी वहीं उठाती है। महिला ने स्पष्ट कहा कि बच्चे प्रद्युम्न के हैं तो उनकी जिम्मेदारी भी वही उठाएगा। वहीं पवन का कहना है कि जब उसकी दोस्ती हुई थी तो सुमन ने उसे यह बात नहीं बताई थी कि उसकी शादी हो चुकी है और वह तीन बच्चों की मां है। इस बात का पता चलने के बाद दोनों में विवाद हुआ, लेकिन इसके बाद भी महिला उसके घर रहने के लिए पहुंच गई। इस मामले पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आगरा में मृत घोषित महिला 17 घंटे बाद हुई जिंदा, अंतिम संस्कार से पहले पकड़ लिया भांजे का हाथ
2026-07-31
-
रेलवे का नया फरमान: 31 जुलाई से शुरू हुई लगेज की ऑनलाइन बुकिंग और सफर के बदलते मायने
2026-07-31
-
उरई में 4 करोड़ की जमीन के लिए अधेड़ की हत्या, 20 घंटे तक शव को लेकर जंगल में घूमते रहे दंपत्ति
2026-07-31
-
सुल्तानपुर के किसान ने बढ़ाया जिले का मान, राज्यपाल के सामने पेश किए अनोखे कृषि नवाचार
2026-07-30
-
रेलवे का बड़ा फैसला: झांसी मंडल के 500 टीटीई को मिलेंगे बॉडी कैमरे, टिकट जांच होगी पूरी तरह रिकॉर्ड
2026-07-30
-
25 हजार का इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, संजय सिंह हत्याकांड का खुलासा
2026-07-30
-
मेरठ में सिरफिरे प्रेमी का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड को 3 गोलियां मार खुद भी की आत्महत्या, टैटू बना विवाद की वजह
2026-07-30
-
पाॅलीथीन बेचने वाले को भी क्वालिटी की जानकारी नहीं, दुकानदार भर रहे जुर्माना
2026-07-30
-
लखनऊ शहर के कई मोहल्लों में भरा रहता है पानी, डॉ. पार्थ विश्वास ने जताई नाराजगी
2026-07-30
-
IIT कानपुर महिला प्रोफेसर ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, छात्राओं से कथित अफेयर और घरेलू हिंसा का केस दर्ज
2026-07-30
-
रामपुर में 48 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज
2026-07-30
-
भगवा रंग में नजर आएगी भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा नया प्रीमियम अनुभव
2026-07-29
-
भाजपा नेता कैलाश शर्मा ने मंडालिया मैदा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि
2026-07-29
-
रीवा में कांग्रेस नेता की सरेराह चाकू मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने की वारदात, जांच शुरू
2026-07-29
-
मैट्रिमोनियल साइट से जुड़े रिश्ते का खौफनाक अंत और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल डिजिटल दुनिया के रिश्ते और गहराता अंधेरा
2026-07-29