फसाड लाइट से सजेगा घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्रदेव पार्क
खबर सार :-
ऐतिहासिक घंटाघर चौक और सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता स्मारक आचार्य नरेंद्र देव पार्क को अब आर्किटेक्चरल एलईडी फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा।
खबर विस्तार : -
अयोध्या। ऐतिहासिक घंटाघर चौक और सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता स्मारक आचार्य नरेंद्र देव पार्क को अब आर्किटेक्चरल एलईडी फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा। घंटाघर चौक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ बुधवार काे सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दाैरान महापौर अन्य साथियों के साथ घंटाघर की छत पर पहुंचे और वैदिक रीति.रिवाज से पूजन.अर्चन किया। उन्होंने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व उप सभापति राजेश गौड़,अनिल सिंह, विशाल पाल, धर्मवीर, सोमू यादव, अजय पांडेय, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी, संग्राम सिन्हा, नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण राजपति यादव तथा अवर अभियंता प्रकाश जाह्नवी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि घंटाघर चौक को लाल चौक की तर्ज पर सजाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत घंटाघर पर आर्किटेक्चरल एलईडी फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी, जिसे डीएमएक्स कंट्रोल सिस्टम से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन की रूपरेखा को उभारने के लिए एलईडी स्ट्रिप एवं लाइनर लाइटिंग लगाई जाएगी। इसके साथ ही भवन पर नीचे से ऊपर की ओर प्रकाश डालने के लिए अप.लाइटिंग की जाएगी। इससे संध्या और रात्रि के समय घंटाघर चौक का स्वरूप अत्यंत आकर्षक दिखाई देगा। शहरवासी तथा पर्यटक इसकी खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेंद्र देव पार्कए जहां शहीद स्मारक स्थित हैए उसे भी फसाद लाइटिंग से सजाया और संवारा जाएगा।
कृष्णा नगर में ऊंची होगी गली
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कृष्णा नगर फेस.2 कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। यहां एक गली का स्तर नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय अधिवक्ता रामशेखर की शिकायत पर दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद उनकी मांग के अनुरूप गली को ऊंचा करने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17
-
2026-07-16