गाजियाबाद में कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में विवाद, पुलिस ने दर्ज किया FIR
खबर सार :-
गाजियाबाद में कुत्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक ने पुलिस को रिश्वत देने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबर विस्तार : -
Ghaziabad News: गाजियाबाद में कुत्ते को लेकर दो पक्षों ने जमकर बवाल मचाया। बता दें कि एक पालतू कुत्ते को मारने के कारण दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए, जिसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में एक युवक अपने संपत्ति का हवाला देते हुए महिला पक्ष को गाली देते हुए और उसे धमकाते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही उसने पुलिस को नोटों से मुंह बंद करने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
कुत्ते को डंडा मारने पर हुआ बवाल
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक पालतु कुत्ते को कथित रुप से मारने को लेकर दोनों में भारी बवाल मच गया। एक पालतु कुत्ते को डंडा मारकर चोट पहुंचाने और मारने के बाद दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दरअसल कुत्ते का मालिक लक्ष्य चौधरी ने दूसरे पक्ष सारिका त्यागी पर कुत्ते को पत्थर मारने का आरोप लगाया। इस बात से नाराज होकर लक्ष्य चौधरी अपने कुछ दोस्तों के साथ पड़ोसी के घर पहुंच गया, जहां उन्होंने पूछा, "हमारे कुत्ते को क्यों मारा?" इस बात को लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बहस से शुरु हुई बात गाली-गलौज तक पहुंच गई और बात 7 करोड़ के मकान और पुलिस को नोट खिलाने की धमकी तक जा पहुंची। युवक ने कहा, "मेरा सात करोड़ का मकान है, पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।" इस बात पर महिला ने जवाब दिया कि जो होगा देख लिया जाएगा। हालांकि इस बीच वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा चलता रहा।
महिला ने लगाया आरोप
इस घटना के दौरान मौजूद लोगों ने जब युवक से विवाद के बारे में पूछा तो, उसने शिकायत करते हुए कहा कि आखिर उनके कुत्ते को क्यों मारा। घटना के वायरल वीडियो में दूसरे पक्ष की महिला वीडियो बनाए जाने पर विरोध जताया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला पक्ष के सारिका का कहना है कि 27 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उनके पति के मोबाइल पर सहदेव चौधरी नाम के व्यक्ति का धमकीभरा फोन आया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लक्ष्य चौधरी अपने दोस्त आयुष और कुछ अन्य दोस्तों के उनके घर पहुंचे और उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगे। महिला ने शिकायत में आगे कहा कि उनके बुजुर्ग सास-ससुर और बच्चों के साथ अभद्रता भी की और विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने की धमकी दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने आगे कहा कि लक्ष्य के साथियों ने पड़ोसियों के साथ हाथापाई की। इसके साथ ही उसने अपने पिता के पुलिस में होने का हवाला देते हुए कहा कि वह पुलिस को नोट देकर शिकायतकर्ता के पति का पुलिस से अनकाउंटर करा देगा। इसके बाद महिला ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और जांच के लिए वायरल वीडियो को सुरक्षित रखा गया है। वीडियो की प्रामाणिकता, दोनों पक्षों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गणेश चतुर्थी पर महाकाल में चढ़े 5.51 लाख मोदक, खजराना में भव्य श्रृंगार
2026-09-14
-
तमिलनाडु में 36,000 गणेश प्रतिमाओं की होगी स्थापना, चलेंगी स्पेशल बसें
2026-09-14
-
पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा डेंगू, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 1,072 मरीज
2026-09-14
-
बाराबंकी : 20 साल बाद सरयू उफान पर, हेतमपुर में मंदिर.टेलीफोन एक्सचेंज डूबे
2026-09-14
-
मनीषा पांडेय ने की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
2026-09-13
-
सीएम योगी ने साधा पिछली सरकारों पर निशाना
2026-09-13
-
काशी को बदनाम करने की साजिश: नालों में बहाई गिट्टी भरी बोरियां!
2026-09-13
-
Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल
2026-09-13
-
आकृति चौधरी NSA मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, होईकोर्ट के आदेश को चुनौती
2026-09-13
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
2026-09-13
-
मप्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की होगी न्यायिक जांच, आयोग गठित
2026-09-13
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह
2026-09-12
-
सोनिया कुशवाहा ने फतह किया माउंट कुन, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
2026-09-12
-
एक करोड़ सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 214 किलो गांजा बरामद
2026-09-12
-
जहां बाल स्वरूप में दर्शन देते हैं गणपति, मेहंदी से सजता है दरबार
2026-09-12