fatehpur news: फतेहपुर में पिता का खौफनाक कदम, घरेलू विवाद में बेटे-बहू को मारी गोली, बेटे की मौत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे और बहु को घरेलु विवाद में गोली मार दी। बेटे को कंधे में और बहू को पेट में गोली लगी है।
खबर विस्तार : -
Fatehpur News: फतेहपुर से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने ही बेटे व बहु को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, बेटे को कंधे में जबकि बहु को पेट में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी पिता मौके से साइकिल लेकर फरार हो गया।
Fatehpur News: फतेहपुर में घरेलु विवाद में पिता ने मारी बेटे-बहु को गोली
फतेहपुर में फसल काटने के विवाद में पिता ने बेटे को गोली मार दी। बिंदकी कोतवाली इलाके के सीतापुर गांव में राम खेलावन ने अपने 30 वर्षीय बेटे अवनीश और 26 वर्षीय बहू मनीषा को गोली मार दी। बता दें कि राम खेलावन किसानी करते हैं। उनका बेटा एक निजी कंपनी में फाइनेंसर की पोस्ट पर तैनात था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था, जिसे लेकर परिवार में आपसी मतभेद था। बुधवार की सुबह मनीषा खेत से चारा लेकर घर पहुंची तो किसी बात को लेकर सास से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि परिवार के सभी लोग इकठ्ठा हो गए। बेटे ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने, इस पर राम खेलावन अपने लाइसेंसी बंदूक से बेटे व बहु पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। वारदात के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
Fatehpur News: बेटे अविनाश की इलाज के दौरान मौत
राम खेलावन के घर से ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुन आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गई। इस गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खून से सने दोनों पति-पत्नि को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया।
Fatehpur News: घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आरोपी फरार
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। बिंदकी कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Lucknow Crime News: लखनऊ में दो गज जमीन के लिए कलयुगी बेटा बना हैवान, फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-16
-
महेश चन्द्र नवहाल बने एनपीसीसी के निदेशक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
2026-07-16
-
2026-07-16
-
साइबर ठगी पर यूपी पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 1930 हेल्पलाइन और 11 सुरक्षा नियम अपनाने की अपील
2026-07-16
-
तत्काल टिकट बुकिंग हुई और सुरक्षित, रेलवे ने लागू किया अनिवार्य OTP सत्यापन
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-16
-
हरेला पर्व पर मसूरी में पौधरोपण, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- सुंदर, साफ और हरा-भरा बनेगा माॅल रोड
2026-07-16
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतायु प्रतिभा जोशी को दी बधाई
2026-07-16
-
अमृत भारत स्टेशन योजनाः जैसलमेर रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-07-16
-
मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला, तीन की मौत
2026-07-16
-
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा माॅनसून, 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
2026-07-16
-
बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-07-16
-
Tamil Nadu Weather:चेन्नई में गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
2026-07-16
-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में हादसा, झारखंड के एक मजदूर की मौत
2026-07-16