Tajiya Muharram 2026: दरभंगा में मोहर्रम के बाद उपद्रवियों का तांडव, घरों-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, 7 गिरफ्तार

खबर सार :-

Darbhanga Violence: ताजिया विसर्जन से लौट रहे लोगों के एक समूह ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने घरों, दुकानों और एक धार्मिक स्थल के परिसर को निशाना बनाया और रास्ते में मिले लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
Tajiya Muharram 2026: दरभंगा में मोहर्रम के बाद उपद्रवियों का तांडव, घरों-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, 7 गिरफ्तार

खबर विस्तार : -

Muharram Darbhanga Violence: बिहार के दरभंगा जिले के कामतौल पुलिस स्टेशन इलाके में बरियाौल चौक पर रविवार रात हिंसा और मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। यह घटना मुहर्रम के तहत ताजिया विसर्जन और पहलाम की रस्मों के बाद हुई। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों और एक मंदिर परिसर पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हिंसा के दौरान खास तौर पर हिंदू परिवारों को निशाना बनाया गया। फिलहाल तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Darbhanga Violence: मोहर्रम के बाद उपद्रवियों ने मचाया उत्पाद

मिली जानकारी के मुताबिक ताजिया विसर्जन और पहलाम के बाद देर रात लोगों के एक समूह ने बरियाौल चौक और आसपास के इलाकों में उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की, मंदिर की बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुंचाया, दुकानों की खिड़कियां तोड़ीं और इलाके में लगे CCTV कैमरे नष्ट कर दिए। कई घरों की एस्बेस्टस की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। रास्ते में मिले लोगों के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जाले रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

क्यों भड़की हिंसा

बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग चार साल पहले हुई एक अंतर-धार्मिक प्रेम विवाह से जुड़े विवाद का नतीजा है। सूत्रों की माने संबंधित युवक मुहर्रम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था, जहां कुछ लोगों के साथ उसकी बहस और हाथापाई हो गई। इसके बाद, लोगों का एक समूह उसे ढूंढते हुए उसके गांव पहुंचा। इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की, मंदिर को भी भारी नुकसान पहुंचाया। 

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

शुभेंद्र कुमार सुमन (SDPO, कामतौल) ने बताया कि बरियाौल और आसपास के इलाकों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तनाव को देखते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- Bharat Tiwari encounter case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर उठे नए सवाल

अन्य प्रमुख खबरें