CM Yogi ने बस्ती को दी 504 करोड़ रुपये की सौगात, विपक्ष को आड़े हाथों लिया
खबर सार :-
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में 504.34 करोड़ रुपये की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र को नई गति देंगी और सड़क, शिक्षा, पर्यटन, सिंचाई व स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देंगी। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
खबर विस्तार : -
CM Yogi Ayodhya Visit: अयोध्या राम मंदिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर यूपी में सियासी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती। इस दौरान उन्होंने हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में कुल 504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम योगी ने विपक्ष को फिर से आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी राम भक्तों पर गोली चलवाने का आदेश दिया था, वे अब भगवान राम के प्रति भक्ति की बात कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि उन्हें अचानक साधु-संतों का सम्मान करने का महत्व समझ में आ गया है। उन्होंने कहा कि यह आस्था की झलक नहीं, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतीक है।
हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सपा ने नमाज पढ़वाने का किया पाप
बस्ती में 504 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्हीं लोगों ने राज्य के धार्मिक स्थलों को विवादों में धकेल दिया। सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था और हमने अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी बनाने का कार्य किया। आज अयोध्या तीनों लोकों से प्यारी बन गई है। हमने अयोध्या की तस्वीर बदली। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए, हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने की सुविधा दी गई और अयोध्या में 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर लाठीचार्ज और गोलीबारी की गई।
शिक्षा व कानून व्यवस्था पर सपा को आड़े हाथों लिया
बस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब आस्था की बात कर रही है, जबकि उसका राजनीतिक इतिहास भगवान राम और सनातन धर्म के विरोध का रहा है। सीएम ने कहा कि 'डबल-इंजन' सरकार ने आस्था, सुरक्षा और विकास को एक साथ लाकर राज्य की तस्वीर बदल दी है। कानून-व्यवस्था, शिक्षा, बिजली और विकास के मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बदल गई है। पहले दंगे आम बात थी, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और अपराधी बेखौफ होकर काम करते थे। आज अपराधी कानून से डरते हैं और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सपा पार्टी ने नकल को सिस्टम का अहम हिस्सा बना दिया था, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया था। अब 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों' के ज़रिए बच्चों को 12वीं कक्षा तक अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। योगी ने बताया कि राज्य कभी बिजली संकट से जूझ रहा था और बस्ती में लोग बिजली की तारों पर कपड़े सुखाने को मजबूर थे। आज भरपूर बिजली है और गाँवों से लेकर शहरों तक बुनियादी सुविधाओं का तेज़ी से विस्तार हुआ है।
ये भी पढ़ेंः- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अयोध्या से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज...
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06