चंदौली में रील बनाने को लेकर मां की डांट के बाद किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, 15 किमी दूर मिला शव
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि एक मां ने अपनी बेटी को रील बनाने के लिए रोका तो 15 साल की नाबालिग बच्ची ने गंगा नहर में कुदकर अपनी जान दे दी।
खबर विस्तार : -
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, रील बनाने को लेकर मां की डांट के बाद किशोरी ने नहर में छलांग लगा दी। बता दें कि मां अपनी बेटी की रील बनाने की आदत से काफी परेशान थी, जिसे लेकर उसने डांट दिया, पिरजनों का मानना है कि इसी कारण बच्ची ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रील बनाने पर मां की डांट के बाद किशोरी ने दे दी जान
आज कल लोगों पर रील बनाने का ऐसी खुमार चढ़ा है कि उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है। रील बनाने के लिए लोग जोखिम भरे कदम उठाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रील और सेल्फी के चक्कर में स्टंट करते हुए जान गंवाने के मामले में भारत दुनिया की शीर्ष देशों की लिस्ट में शामिल है। दुनिया भर में होने वाली रील और स्टंट से हुई मौत में से 42.1 प्रतिशत मौत केवल भारत में होती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के चंदौली से जहां एक मां को अपनी 15 साल की बेटी को रील बनाने से मना करना भारी पड़ गया। किशोरी ने अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल नई बस्ती स्थित गंगा नहर में छलांग लगा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि मां अपनी बेटी की रील बनाने की आदत से परेशान थी, जिस कारण उसने किशोरी को डांट दिया।
गांव से 15 किमी दूर मिला किशोरी का शव
मृतक किशोरी बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड के एक गांव की रहने वाली थी। वह मीरजापुर के अदलहाट के एक गांव में अपने नानी के यहां गई थी। किशोरी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रील बनाती थी, लेकिन यह बात उसके परिवार को पसंद नहीं थी। इसके पहले भी वह कई बार डांट सुन चुकी थी, लेकिन बावजूद इसके वह रील बनाती थी। सोमवार को उसकी मां ने रील बनाने के लिए डांटा, जिसके बाद परिवार में विवाद भी हुआ। इस बात से नाराज किशोरी ने गंगा में छलांग लगा ली। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन बाद किशोरी का शव अलीगनर के आलू मिल के पास नहर में तैरता हुआ मिला, इसका शव 15 किमी दूर चंदौली से बरामद हुआ था। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शव की शिनाख्त होने के बाद किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया।
वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की काफी समझदार थी। हालांकि उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया यह चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, जिससे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में पता लगाया जा सके। किशोरी की मां का यही कहना है कि सोमवार को उन्होंने रील बनाने पर डांटा था। उसकी मौत के बाद आशंका जताई जा रही है कि डांट सुनने के बाद ही उसने ऐसा कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें: अम्बेडकरनगर में एनकाउंटर के दौरान एक लाख का इनामी आसिफ उर्फ विक्की ढेर, तीन राज्यों में मचा रखी थी दहशत
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06
-
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले 4 दिन बारिश की संभावना
2026-10-06
-
स्विस राष्ट्रपति का नोएडा एयरपोर्ट का दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
2026-10-06
-
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आज गरज के साथ बारिश की संभावना
2026-10-06
-
गयाजी में एक दिन में पहुंचे 4.56 लाख श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट
2026-10-05
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05