महिला ने बच्चों संग मिलकर पति-सास सौतन समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट
खबर सार :-
Wife Kills Four Family Members: राजस्थान के अजमेर जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपसी परिवार के कलह के चलते एक महिला ने अपने दो बच्चों संग मिलकर पति, सास सौतन और एक रिश्तेदार की हत्या कर दी।
खबर विस्तार : -
Wife Kills Four Family Members: राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ने परिवार के आपसी कलह के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद उन्होंने वारदात को हादसा का रुप देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नि ने अपने ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारा
बोराड़ा थाना क्षेत्र में परिवार की आपसी कलह ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों संग मिलकर अपने पति, सास, सौतन और एक रिश्तेदार को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने चारों शवों को कार में रखकर आग के हवाले कर दिया। अजमेर एसपी हर्षवर्धन से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि श्रीरामपुरा गांव में मेन रोड के पास एक कार जल रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि कार में चार शव मौजूद हैं, जिनकी पहचान गांव के पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्य के सदस्य के रुप में हुई। मृतकों की पहचान रामसिंह चौधरी, मां पूसी देवी, रामसिंह की दूसरी पत्नी सुरज्ञान और उनके बुआ की बेटी महिमा के रुप में हुई है।
धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या
शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता के साथ काफी समय से कलह चल रहा था। दोनों की आए दिन झगड़े होते रहते थे। बुधवार को भी झगड़ा हो रहा था, लेकिन कुछ ही समय में विवाद इतना बढ़ गया कि इसने हिंसक घटना का रुप ले लिया। सुनीता ने अपनी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेत कर रामसिंह, उनकी मां, दूसरी पत्नी और बुआ की बेटी महिमा की हत्या कर दी। घटना को हादसा का रुप देने के लिए आरोपियों ने शवों को कार में रखकर घर से दूर ले जाकर आग लगा दी। आरोपी इसे आगजनी की घटना साबित करने की कोशिश में थे।
आरोपियों से पूछताछ जारी
एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनीता, उसकी बेटी सरिता और नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06