Villarreal vs Barcelona: राफिन्हा और लामिन यामल के धमाके से बार्सिलोना ने विलारियल पर दर्ज की आसान जीत
खबर सार :-
Villarreal vs Barcelona: बार्सिलोना के 2025 के अंतिम गेम में रविवार एस्टाडियो डे ला सेरामिका में विलारियल पर 2-0 की शानदार जीत हासिल की। जिसकी बदौलत बार्सिलोना ला लीगा तालिका के शीर्ष पर चार अंकों की स्वस्थ बढ़त के साथ नए साल में प्रवेश करेगा।
खबर विस्तार : -
Villarreal vs Barcelona la liga 2025-26: ला लीगा में में रविवार को विलारियल बनाम बार्सिलोना के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला। इस मैच में राफिन्हा और लामिन यामल धमाकेदार गोल की मदद से बार्सिलोना ने 10 खिलाड़ियों वाली विलारियल टीम को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत साथ ही अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड पर चार अंक की बढ़त बनाए रखी।
Villarreal vs Barcelona la liga: राफिन्हा-यामल ने दागे गोल
इस रोमांचक मुकाबले में राफिन्हा ने 12वें मिनट में पेनल्टी गोल करके बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। यह इस सीज़न में उनका सातवां लीग गोल था। इसके बाद यामल ने 63वें मिनट में बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल किया, जो इस सीज़न में उनका भी सातवां गोल था। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सभी कॉम्पिटिशन में लगातार सातवीं जीत हासिल की।
वहीं विलारियल की हार से एटलेटिको मैड्रिड तीसरे स्थान पर पहुंच गया। एटलेटिको ने दूसरे मैच में गिरोना को 3-0 से हराया। एटलेटिको ने विलारियल से दो मैच ज़्यादा खेले हैं। बार्सिलोना इस मैच में सेंट्रल डिफेंडर एंड्रियास क्रिस्टेंसन के बगैल मैदान पर उतरी थी, जिन्हें शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान बाएं घुटने चोट लग गई थी। विलारियल की हार से एटलेटिको मैड्रिड 3-0 की जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया। एटलेटिको ने विलारियल से दो गेम ज़्यादा खेले हैं।
एटलेटिको ने गिरोना को 3-0 से हराया
उधर एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको ने गिरोना को आसानी से हराकर जीत हासिल की। टलेटिको मिडफील्डर जॉर्ज रेसुर्रेक्शन मेरोडियो (Koke) ने 13वें मिनट में पेनल्टी एरिया के ठीक बाहर से एक शानदार गोल कर बढ़त बनाई। Koke के इस गोल को गोलकीपर पाउलो गजानीगा देखते ही रह गए। जबकि एटलेटिको के गोलकीपर जान ओब्लाक ने हाफ के बीच में एक शानदार बचाव किया, उन्होंने बाएं पोस्ट के पास एक हाथ से रोककर एक्सल विटसेल के करीब से किए गए शॉट को रोक दिया। एटलेटिको ने 38वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर दी जब मिडफील्डर कॉनर गैलाघर का 20 मीटर (गज) से मारा गया शॉट एक डिफेंडर से टकराकर गोलकीपर पाउलो गजानिगा को चकमा दे गया। इस हार के साथ गिरोना 20 टीमों की लीग में 18वें स्थान पर पहुंच गया है।
एम्बाप्पे ने अपने जन्मदिन को बनाया खास
उधर शनिवार को, रियल मैड्रिड के स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपना 27वां जन्मदिन 2025 में रियल मैड्रिड के लिए अपना 59वां गोल करके मनाया। एम्बाप्पे एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19