Portugal vs Croatia: क्रोएशिया को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा पुर्तगाल , रोनाल्डो के नाम हुई बड़ी उपलब्धि
खबर सार :-
Portugal vs Croatia FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल ने एक रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी स्पॉट से गोल करके बराबरी दिलाई, जबकि गोंसालो रामोस ने स्टॉपेज टाइम में विजयी गोल किया।
खबर विस्तार : -
Portugal vs Croatia FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर-फाइनल (राउंड ऑफ 16) प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना सोमवार को स्पेन से होगा। पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और गोंकालो रामोस ने शानदार गोल किया। हालांकि पहले हाफ़ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन दूसरे हाफ़ की शुरुआत क्रोएशिया के गोल से हुई, जब पेरिसिच ने इवान 53वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पुर्तगाल ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया।
Portugal vs Croatia: रोनाल्डो के नाम हुई बड़ी उपलब्धि
इस मैच में मैदान पर उतरते ही, रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो ने यह मैच 41 साल और 147 दिन की उम्र में खेला। इसके साथ ही, रोनाल्डो नॉकआउट मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने पूर्व खिलाड़ी पेपे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 39 साल और 283 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।
FIFA World Cup 2026: रोमांचक रहा दूसरा हॉफ
मैच के पहले हाफ़ में पुर्तगाल या क्रोएशिया में से किसी ने भी गोल नहीं किया। शुरुआती 45 मिनटों में दोनों टीमों ने जबरदस्त डिफ़ेंसिव खेल दिखाया। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में इवान पेरिसिच ने क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन पुर्तगाल ने इस बढ़त को ज़्यादा देर तक कायम नहीं रहने दिया। 68वें मिनट में मिली पेनल्टी का पूरा फायदा उठाते हुए रोनाल्डो ने शानदार गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया फीफा विश्व कप 2026 से बाहर
हालांकि तय 90 मिनट के खेल में और कोई गोल नहीं हुआ और ऐसा लग रहा था कि मैच का फ़ैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा। लेकिन, इंजरी टाइम खत्म होने से ठीक पहले गोंसालो रामोस ने गोल करके पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया। पुर्तगाल ने आखिरी सेकंड तक अपनी बढ़त बनाए रखी, क्रोएशिया को हराया और अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने राउंड ऑफ़ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि इस हार के साथ टूर्नामेंट में क्रोएशिया का सफ़र खत्म हो गया है।
ये भी पढ़ेंः- belgium vs senegal फीफा विश्व कप 2026: आखिरी मिनटों के महाड्रामा में बेल्जियम की ऐतिहासिक वापसी, सेनेगल का दिल टूटा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06
-
भारत का प्रमुख मिलिट्री हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बना एएसआई
2026-08-04
-
CWG 2026: भारतीय बॉक्सरों ने 9 घंटे में जीते 7 गोल्ड, 3 सिल्वर मेडल
2026-08-02
-
Commonwealth Games 2026: बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड मेडल
2026-08-01
-
CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डंका, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-08-01
-
CWG 2026: जूडो में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
2026-07-31
-
CWG 2026: गोल्डन बॉय समेत भारत की 'जेवलिन तिकड़ी' ने फाइनल में मारी एंट्री, पदक पक्का !
2026-07-30
-
CWG 2026: किसान के बेटे दिलीप गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
2026-07-30
-
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड, पोलियो, गरीबी और घरेलू हिंसा को मात देकर शर्मिला धनखड़ ने जीता स्वर्ण पदक
2026-07-28