FIFA World Cup 2026 से ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास
खबर सार :-
Neymar Retirement : घुटने की सर्जरी और खराब फिटनेस के बावजूद, नेमार जूनियर को 2026 वर्ल्ड कप के लिए ब्राज़ील की टीम में शामिल किया गया था, ताकि वे अपनी आखिरी कोशिश में खिताब जीत सकें। हालांकि, राउंड ऑफ़ 16 में नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराकर बाहर कर दिया।
खबर विस्तार : -
Neymar Retirement: ब्राजील के महान फ़ुटबॉलर और नेशनल टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अचानक इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही नेमार के 16 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत हो गया। वह ब्राजील के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर रहे। उन्होंने 129 इंटरनेशनल मैचों में 80 गोल दागे और इस दौरान देश के लिए कई यादगार जीत दिलाईं।
मैच के बाद भावुक हुए नेमार
नेमार ने यह फैसला तब लिया जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में नॉर्वे के हाथों ब्राज़ील की 1-2 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मेटलाइफ़ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में, नेमार ने स्टॉपेज टाइम के 10वें मिनट में पेनल्टी के ज़रिए ब्राज़ील का एकमात्र गोल किया, लेकिन उनकी टीम हार नहीं टाल सकी और वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। मैच के बाद, भावुक नेमार ने पत्रकारों से कहा, "मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मैंने हर मुमकिन कोशिश की। मेरा सफ़र इसी मेटलाइफ़ स्टेडियम से शुरू हुआ था और यहीं खत्म हो रहा है। अब, सब कुछ खत्म हो गया है।"
Neymar का करियर
ब्राज़ील के साथ अपने करियर के दौरान, नेमार ने 130 इंटरनेशनल मैचों में 80 गोल किए और 59 असिस्ट किए। ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड उनके नाम है। वर्ल्ड कप से पहले उनकी फ़िटनेस को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें 26 खिलाड़ियों वाली वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया।
नेशनल टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड
नेमार ने ब्राज़ील के साथ FIFA कॉन्फ़ेडरेशन्स कप 2023 का ख़िताब जीता। इसके अलावा, उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक्स में फ़ुटबॉल में ब्राज़ील को उसका पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नेमार के संन्यास के साथ ही ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया है। नेशनल टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड हमेशा उनके नाम रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30
-
Asian Games 2026 में भारत की बेटियों ने 4x400 मीटर रिले में जीता 'गोल्ड
2026-09-29
-
एशियन गेम्स में MP के देव ने लहराया परचम, पोल वाॅल्ट में बना रिकाॅर्ड
2026-09-29