Neeraj Chopra: लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा , रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी मानद उपाधि
खबर सार :-
Neeraj Chopra: ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई।
खबर विस्तार : -
Neeraj Chopra: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुधवार को भारतीय सेना की प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित एक भव्य समारोह में नीरज को औपचारिक रूप से यह प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर, रक्षा मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा दृढ़ संकल्प, देशभक्ति और उत्कृष्टता की भारतीय भावना के प्रतीक हैं। उनका अनुशासन और समर्पण न केवल खेल जगत में, बल्कि पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत रहा है। नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि मैदान पर उन्होंने जो अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह उन्हें सेना के आदर्शों से जोड़ता है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सच्ची प्रेरणा हैं।
Neeraj Chopra के नाम बड़ी उपलब्धि
बता दें कि 24 दिसंबर, 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत, बल्कि भारतीय सेना को भी गौरवान्वित किया है। नीरज चोपड़ा को 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में कमीशन मिला था। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
इसके बाद उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा, नीरज ने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और डायमंड लीग में भी कई स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने हाल ही में 90.23 मीटर (2025) के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
Neeraj Chopra: पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके है नीरज
नीरज की उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा में योगदान के सम्मान में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 16 अप्रैल, 2025 को प्रादेशिक सेना में मानद कमीशन प्रदान किया। नीरज को इससे पहले पद्मश्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना तथा प्रादेशिक सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19
-
Hockey World Cup में 16 साल बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत
2026-08-19
-
Hockey World Cup 2026: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
2026-08-17
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06