लखनऊ में 17 जुलाई को माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन में 1500 युवा लेंगे हिस्सा
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्य विभाग द्वारा 17 जुलाई को 'माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन' और इसके बाद 18-19 जुलाई को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्य विभाग द्वारा 17 जुलाई को 'माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन' और इसके बाद 18-19 जुलाई को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को मजबूत करना, संस्थागत समन्वय बढ़ाना और युवा नेतृत्व वाले राष्ट्र निर्माण के लिए एक सशक्त व्यवस्था विकसित करना है। दोनों कार्यक्रमों के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय राज्य मंत्री (युवा कार्यक्रम एवं खेल) रक्षा खडसे, उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा युवा कार्य विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल शामिल होंगी।
इसके अलावा युवा कार्य विभाग के अतिरिक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा, माय भारत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला, माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे और युवा स्वयंसेवकों तथा क्षेत्रीय अधिकारियों से संवाद करेंगे। माय भारत युवा स्वयंसेवक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 1500 से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवक भाग लेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं के क्षमता निर्माण पर केंद्रित होगा। इसमें स्वयंसेवकों को माय भारत की सोच और उद्देश्यों, माय भारत पोर्टल की विशेषताओं, नेतृत्व विकास, सामुदायिक जागरूकता और जनसंपर्क रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत', 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' और अन्य राष्ट्रीय अभियानों में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया जाएगा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रशिक्षण सत्र और माय भारत की विभिन्न पहलों के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण 'नेशन फर्स्ट चैलेंज' के शीर्ष 5 विजेताओं का सम्मान होगा। यह राष्ट्रव्यापी पहल माय भारत द्वारा मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद शुरू की गई थी। प्रधानमंत्री ने वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए नागरिकों से जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया था। युवा स्वयंसेवकों के सम्मेलन के बाद 18 और 19 जुलाई को युवा कार्य विभाग चिंतन शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर चल रही योजनाओं की समीक्षा, बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अनुरूप भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
सरकार की सोच और प्राथमिकताओं को साझा करेंगे
चिंतन शिविर के पहले दिन का विषय ‘संवाद से समाधान’ रखा गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच अनुभव साझा करना, नीतिगत समन्वय बढ़ाना और एक-दूसरे से सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करना है। चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र में डॉ. मनसुख मंडाविया “युवा विकास के लिए दृष्टिकोण, शासन की प्राथमिकताएं और रणनीतिक आवश्यकताएं” विषय पर मुख्य संबोधन देंगे। इसमें वह विकसित भारत 2047 की दिशा में युवाओं को भागीदार बनाने की सरकार की सोच और प्राथमिकताओं को साझा करेंगे। इस अवसर पर रक्षा खडसे और डॉ. पल्लवी जैन गोविल भी अपने विचार रखेंगी और चर्चा के लिए प्रमुख विषयों एवं प्राथमिकताओं को सामने रखेंगी। चिंतन शिविर का दूसरा दिन ‘समाधान से संकल्प’ विषय को समर्पित होगा। इस दौरान प्रतिभागी समूह चर्चाओं, नीति प्रयोगशालाओं, केस स्टडी प्रस्तुतियों और समाधान आधारित विचार-विमर्श में भाग लेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30