Monterrey vs Inter: क्लब विश्व कप के उद्घाटन मैच में मॉन्टेरी ने इंटर को बराबरी पर रोका
खबर सार :-
Monterrey vs Inter: क्लब वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन मुकाबला इंटर मिलान और मॉन्टेरी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। जिससे मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
खबर विस्तार : -
Monterrey vs Inter , Club World Cup 2025 : क्लब वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन मैच बुधवार को इंटर मिलान को मॉन्टेरी ने 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। दोनों टीमें रिवर प्लेट से दो अंक पीछे हैं, जो सिएटल में उरावा रेड डायमंड्स के खिलाफ 3-1 से विजयी हुई। इंटर ने पहले हाफ में दबाव बनाए रखा, लेकिन मॉन्टेरी ने 25वें मिनट में कॉर्नर किक से कप्तान सर्जियो रामोस के जरिए शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।
Monterrey vs Inter: ड्रॉ पर समाप्त हुआ मुकाबला
इसके बाद 42वें मिनट में लुटारो मार्टिनेज ने गोल करके इंटर के लिए मैच 1-1 से बराबर कर दिया। 64वें मिनट में मॉन्टेरी ने उस समय बढ़त लगभग हासिल कर ही ली थी, जब सर्जियो कैनालेस का लॉन्ग-रेंज प्रयास सोमर के गोल के बाएं पोस्ट से टकरा गया। इसके बाद यह मैच कुल दो गोलों के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब दोनों टीमें शनिवार 21 जून को टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच खेलेंगी। मॉन्टेरी का सामना रोज बाउल में रिवर प्लेट से होगा, जबकि इंटर का सामना लुमेन फील्ड में उरावा रेड्स से होगा।
Club World Cup 2025 Point Table: अंक तालिका
ग्रुप-ई की अंक तालिका पर नजर डालें तो रिवर प्लेट तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि मॉन्टेरी दूसरे और इंटर तीसरे स्थान पर है। उरावा रेड्स अपना पहला मैच हारकर फिलहाल चौथे स्थान पर है।
Club World Cup 2025: 32 टीमें क्लब विश्व कप में ले रही भाग
गौरतलब है कि क्लब विश्व कप 2025 में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार-चार टीमों के ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 63 मैच खेले जाने हैं। आठ ग्रुप में से प्रत्येक से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। ये मैच अमेरिका के 12 स्थानों पर खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट से होने वाली कमाई को क्लब फुटबॉल के विकास में निवेश किया जाना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-25
-
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, 12 मेडल के साथ टॉप पर, जानें किसी स्थान पर भारत
2026-07-25
-
2026-07-22
-
FIFA World Cup 2026 के फाइनल मैच में भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर जमकर हुई मारपीट
2026-07-20
-
2026-07-20
-
खेल मंत्री की देशवासियों से साइकिलिंग अपनाने की अपील
2026-07-19
-
2026-07-19
-
Japan Open 2026: पीवी सिंधू ने खत्म किया खिताबी सूखा, फाइनल में यामागुची को हराकर रचा इतिहास
2026-07-19
-
2026-07-18
-
लखनऊ में 17 जुलाई को माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन में 1500 युवा लेंगे हिस्सा
2026-07-16
-
ओरिएंटल कप में जीडी गोयनका स्कूल और भारती पब्लिक स्कूल बने चैंपियन
2026-07-16
-
2026-07-16
-
FIFA World Cup 2026: महामुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन
2026-07-15
-
2026-07-13
-
एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप: आनंद ने भाले से नापी 80 मीटर की दूरी
2026-07-12