IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने IPL और टी20 क्रिकेट दोनों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। इस युवा बल्लेबाज ने केवल 35 बॉल पर शतक ठोका। वैभव की इस तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया। इस पारी की बदौलत वैभव कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाब हुए।
IPL में सूर्यवंशी के प्रदर्शन से विरोधी भी उनकी बल्लेबाजी के फैन हो गए। इस बीच वैभव सूर्यवंशी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब लखनऊ सुपर जाइंट्स ( LSG) के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने IPL 2017 में अपनी तत्कालीन टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए चीयर करते 6 वर्षीय वैभव की एक दिल को छू लेने वाली पुरानी तस्वीर शेयर की।
वैभव की तस्वीर शेयर करते हुए गोयनका ने कैप्शन में लिखा, "कल रात मैंने विस्मय में देखा...आज सुबह मुझे 6 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की यह तस्वीर मिली, जो 2017 में मेरी तत्कालीन टीम, राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए चीयर कर रहा था। शुक्रिया, वैभव। ढेर सारी शुभकामनाएं और समर्थन।" गोयनका ने युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा- "युवा वैभव सूर्यवंशी के जुनून, आत्मविश्वास और प्रतिभा को सलाम... वाह! 35 गेंदों पर शानदार शतक..."
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब