Inter Miami vs Palmeiras : फीफा क्लब विश्व कप (Club World Cup 2025) के ग्रुप A के अंतिम मुकाबले में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की टीम इंटर मियामी और पाल्मेरास के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इंटर मियामी ने शुरुआत दो गोल की बढ़त के बावजूद पाल्मेरास पर जीत दर्ज नहीं कर पाई और मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। इसी के साथ ही दोनों टीमें अब नॉकआउट चरण प्रवेश कर गई। दोनों टीमें पांच-पांच अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहीं। हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण पाल्मेरास पहले और इंटर मियामी दूसरे स्थान पर रहा। जबकि इस ड्रॉ के साथ ही अल-अहली और पोर्टो टूर्नामेंट से बाहर हो गए और दोनों के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।
इंटर मियामी के लिए अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। मेसी (Lionel Messi) ने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए। हालांकि इंटर मियामी ने तादेओ अलेंदे (16वें मिनट ) और अनुभवी लुइस सुआरेज़ (65वें मिनट ) के गोल की मदद से 2-0 की बढ़त मिली, लेकिन अंतिम 10 मिनट में पॉलिन्हो और मौरिसियो ने गोल करके पाल्मेरास को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीम ने मैच जीतने पूरी कोशिश की। पर मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
इस ड्रॉ के साथ ही दोनों टीमे नॉकआउट चरण पहुंच गई है। लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी अब Club World Cup 2025 के प्री-क्वार्टर फाइनल में यूरोपीय चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) से भिड़ेगी। जबकि पाल्मेरास का अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वी बोटाफोगो से सामना होगा।
इंटर मियामी के कोच जेवियर माशेरानो ने मैच के बाद कहा, "यह हमारे लिए शानदार मैच था। दक्षिण अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। यह मेजर लीग सॉकर के लिए ऐतिहासिक रात है।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि मैच हमारे हाथ में था, इसलिए अंत में थोड़ा अजीब लगा। लेकिन अगर कोई टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहता कि हम इन टीमों के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन करेंगे, तो मैं तुरंत इस पर विश्वास कर लेता।"
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब