Hungary vs Portugal: फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर (FIFA World Cup 2026 Qualifiers) में मंगलवार को हंगरी बनाम पुर्तगाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बुडापेस्ट के पुस्कास एरिना में खेले गए इस मैच में पुर्तगाल ने हंगरी को 3-2 से हरा दिया। दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक अपनी पूरी ताकत झोंकी। हंगरी पर मिली जीत के साथ ही पुर्तगाल टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo)बर्नार्डो सिल्वा और जोआओ कैंसेलो ने एक-एक गोल किया। जबकि हंगरी के लिए बर्नाबास वर्गा ने दो गोल किए।
इस मैच में पुर्तगाल के लिए स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ( Cristiano Ronaldo) ने ऐतिहासिक गोल किया। उन्होंने पेनल्टी पर गोल करके विश्व कप क्वालीफायर में अपना 39वां गोल पूरा किया। इसके साथ ही रोनाल्डो ने ग्वाटेमाला के कार्लोस रुइज की बराबरी कर ली है, जिन्होंने विश्व कप क्वालीफायर में सबसे ज़्यादा 39 गोल किए हैं। रोनाल्डो के करियर की यह एक बड़ी उपलब्धि है। रोनाल्डो अब अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से तीन गोल आगे हैं। मेसी के विश्व कप क्वालीफायर में 36 गोल हैं।
मैच के बात करें तो पुर्तगाल के लिए मैनचेस्टर सिटी के जोआओ कैंसेलो ने शानदार खेल दिखाते हुए विजयी गोल दागा। वहीं स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी एक गोल दागकर विश्व कप क्वालीफाइंग में सबसे ज़्यादा गोल करने का संयुक्त रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, मैच की शुरुआत हंगरी के पक्ष में रही। फेरेन्कवारोस क्लब के स्ट्राइकर बरनाबास वर्गा ने जोल्ट नेगी के क्रॉस पर हेडर से गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।
पहले हाफ में हंगरी के गोलकीपर बालाज टोथ ने रोनाल्डो के नजदीकी शॉट को शानदार तरीके से रोका। लेकिन छह मिनट बाद, मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा को मौका मिला और उन्होंने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में, 58वें मिनट में रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल करके पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया। 84वें मिनट में, वर्गा ने एक और हेडर लगाकर हंगरी को बराबरी पर ला दिया। लेकिन दो मिनट बाद ही पुर्तगाल ने गेंद छीन ली और तेजी से हमला बोला और कैंसेलो ने निर्णायक गोल करके टीम को 3-2 से जीत दिला दी।
बता दें कि हंगरी ने 1986 के बाद से विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है और अब तक पुर्तगाल के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम ने पहले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। इससे पहले उसने आर्मेनिया को 5-0 से हराया था। पुर्तगाल अब ग्रुप एफ में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि आर्मेनिया तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब