FIFA World Cup 2026 Draw: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा। इस साल, वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ का आयोजन हुआ। इस दौरान, 12 ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें होंगी और मैच का शेड्यूल तय किया गया। ड्रॉ के दौरान US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे और उन्हें FIFA पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ल्ड कप का पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक एस्टाडियो एज़्टेका में खेला जाएगा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना और टूर्नामेंट की मुख्य दावेदार स्पेन और इंग्लैंड को 2026 वर्ल्ड कप के लिए आसान ग्रुप मिले हैं। फ्रांस को एक मुश्किल ग्रुप मिला है। जबकि 2022 FIFA वर्ल्ड कप विनर अर्जेंटीना, 2026 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अल्जीरिया से भिड़ेगा। दोनों टीमों को ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के साथ ग्रुप J में रखा गया है। वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फुटबॉल के दो सबसे बड़े सुपरस्टार, काइलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) और एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे), एक ही ग्रुप में हैं। यूरोपियन चैंपियन स्पेन अपने कैंपेन की शुरुआत ग्रुप H में केप वर्डे के खिलाफ करेगा।
2026 का टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक यूनाइटेड स्टेट्स, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। इस बार, 16 नई टीमें शामिल हो रही हैं, जिससे टीमों की कुल संख्या 48 हो जाएगी। कतर में खेले गए पिछले वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 32 थी। पिछली बार, 64 मैच खेले गए थे। इस बार, कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ज़्यादातर मैच यूनाइटेड स्टेट्स में होंगे। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-05
2026-06-04
सौरव गांगुली की सुरक्षा में भारी कटौती, 'Z' की जगह अब मिलेगी 'Y' श्रेणी की सिक्योरिटी
2026-06-03
2026-06-02
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
2026-05-18