Cricket in Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, जानें कितनी टीमों के बीच होगी जंग
खबर सार :-
Cricket in Olympics: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है।
खबर विस्तार : -
Cricket in Olympics: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। क्रिकेट आखिरी बार 1900 के संस्करण में ओलंपिक में खेला गया था और अब इसे 2028 में फिर से शामिल किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए टूर्नामेंट होंगे।
T20 होगा फॉर्मेट, 6-6 टीमें होंगी शामिल
बता दें कि क्रिकेट आगामी ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने वाले 5 नए खेलों में से एक है। IOC ने बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस (सिक्स), स्क्वैश और फ्लैग फुटबॉल के साथ 2023 में LA28 खेलों के लिए क्रिकेट को शामिल करने को मंजूरी दे दी है। IOC ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला की 6-6 टीमों को शामिल किया जाएगा। जो T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके अलावा दोनों श्रेणियों में 90-90 एथलीटों के कोटे को भी मंजूरी दी गई है। यानी हर टीम ओलंपिक के लिए 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर सकती है।
Cricket in Olympics: कैसे क्वालिफाई करेंगी टीमें
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के तहत 12 पूर्ण सदस्य देश हैं, जबकि 90 से ज़्यादा देश एसोसिएट सदस्य के तौर पर T20 क्रिकेट खेलते हैं। IOC ने पहले ही ICC से कह दिया था कि टूर्नामेंट में क्रिकेट की क्वालिटी टॉप-क्लास होनी चाहिए। यही वजह है कि ICC ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 6-6 टीमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि ओलंपिक के लिए 6 टीमें कैसे क्वालिफाई करेंगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका को मेज़बान के तौर पर खेलों के लिए सीधे क्वालिफ़ाई मिलने की संभावना है। बाकी 5 स्थानों के लिए ICC रैंकिंग के आधार पर टीमों का चयन किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ICC की शीर्ष-5 टीमें ओलंपिक में भाग ले सकती हैं। इसके लिए कट-ऑफ डेट भी निर्धारित की जा सकती है।
ओलंपिक 2028 और भी होगा खास
गौरतलब है कि 2028 ओलंपिक में क्रिकेट समेत कुल 351 मेडल इवेंट होंगे, जबकि पेरिस ओलंपिक में 329 मेडल इवेंट आयोजित किए गए थे। क्रिकेट की एंट्री के बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक और भी खास हो गया है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने के बाद से यह चर्चा का विषय बन गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30
-
Asian Games 2026 में भारत की बेटियों ने 4x400 मीटर रिले में जीता 'गोल्ड
2026-09-29