Chelsea vs Arsenal: प्रीमियर लीग (Premier League 2025-26) में रविवार को चेल्सी बनाम आर्सेनल रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चेल्सी ने टॉप पर चल रही आर्सेनल को एक कड़े मुकाबले वाले 1-1 से ड्रॉ पर रोका दिया। इसी के साथ ही मिकेल मेरिनो ने ट्रेवोह चालोबा के शुरुआती गोल का जवाब देकर आर्सेनल को हार से बचाया। इस मैच की खास बात यह रही है कि चेल्सी सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। इस नतीजे के साथ, आर्सेनल 30 पॉइंट्स के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर बना हुआ है, जो दूसरे नंबर पर मौजूद मैनचेस्टर सिटी से पांच पॉइंट्स आगे है। वहीं, चेल्सी 24 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।
बता दें कि पहले हाफ के 38वें मिनट में मोइसेस कैसेडो को VAR चेक के बाद मेरिनो पर खतरनाक टैकल करने के लिए रेड कार्ड मिला, जिससे चेल्सी के 10 खिलाड़ी रह गए। इसके बावजूद, चेल्सी ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बढ़त बना ली। ट्रेवोह चलोबा ने तीसरे मिनट में कैप्टन रीस जेम्स के कॉर्नर किक पर शानदार हेडर से टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 59वें मिनट में, मेरिनो ने बुकायो साका के क्रॉस पर शानदार हेडर से स्कोर 1-1 कर दिया।
इसके बाद आर्सेनल ने दबाव बनाना जारी रखा। सब्स्टीट्यूट मार्टिन ओडेगार्ड दो बार पास से चूक गए, जबकि गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज ने आखिरी पलों में मेरिनो के दमदार प्रयास को शानदार तरीके से रोक दिया। मैच में शुरू से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रेफरी एंथनी टेलर ने कुल सात येलो कार्ड दिखाए- जिसमें छह आर्सेनल को और एक चेल्सी के मार्क कुकुरेला को, जो पूरे मैच में साका को रोकने की कोशिश में लगे हुए थे। इस तरह, एक बहुत ही टेंशन भरा और रोमांचक लंदन डर्बी आखिरकार 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा।
अन्य प्रमुख खबरें
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
2026-05-18
2026-05-18
2026-05-18
2026-05-14
2026-05-13