barcelona vs osasuna: ओसासुना 2-0 से हराकर बार्सीलोना ने दर्ज की लगातार 7वीं जीत, राफिन्हा ने दागे दो गोल
खबर सार :-
barcelona vs osasuna: बार्सिलोना ने ओसासुना को हराकर ला लीगा में एक और जीत हासिल की और कोच हांसी फ्लिक ने अपनी टीम के गेम पर कंट्रोल और डिफेंसिव काम की तारीफ की। बार्सा कोच ने बताया कि "हमने मैच को कंट्रोल किया।
खबर विस्तार : -
barcelona vs osasuna: ला लीगा (La Liga) फुटबॉल मैच में शनिवार को बार्सिलोना बनाम ओसासुना के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में राफिन्हा के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-0 से करारी शिकस्त दी। ला लीगा लीग में यह बार्सीलोना की लगातार सातवीं जीत थी। इस जीत के साथ ही जिससे प्वाइंट टेबल में टॉप पर उसकी बढ़त और मजबूत हो गई है।
barcelona vs osasuna: राफिन्हा ने दागे दो गोल
इस मैच में ब्राज़ीलियाई फॉरवर्ड राफिन्हा ने 70वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई और फिर 84वें मिनट में एक और गोल करके 2-0 से जीत पक्की की।
लीग में लगातार सातवीं जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन बार्सिलोना ने दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड पर अपनी बढ़त सात अंकों तक बढ़ा ली है। मैड्रिड रविवार को अलावेस से भिड़ेगा। मैड्रिड ने सभी कॉम्पिटिशन में अपने पिछले आठ मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। एटलेटिको मैड्रिड ने वालेंसिया को 2-1 से हराया। चौथे स्थान पर मौजूद एटलेटिको बार्सिलोना से नौ अंक पीछे है। अन्य मैचों में, एस्पेनयोल ने गेटाफे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि मालोर्का ने एल्चे को 3-1 से हराया।
बार्सिलोना के लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे राफिन्हा
गौरतलब है कि क्लब में शामिल होने के बाद से, राफिन्हा ने कैंप नोउ में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, गोल, असिस्ट और दाहिनी तरफ से दमदार अटैकिंग खेल दिखाया है, जिसकी बार्सिलोना को बहुत ज़रूरत है। हालांकि, उनका लंबा भविष्य अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि कैटलन क्लब को सभी फाइनेंशियल पहलुओं पर विचार करना होगा। सऊदी अरब से एक बड़ा ऑफर बार्सिलोना के लिए काफी रेवेन्यू ला सकता है, जिससे वे अपने बजट को जल्दी से स्थिर कर पाएंगे और टीम में फिर से निवेश कर पाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19