Barcelona vs Inter Milan: बार्सिलोना को हराकर इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग के फाइनल में किया प्रवेश
खबर सार :-
Barcelona vs Inter Milan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद इंटर मिलान ने शानदार वापसी करते हुए बार्सिलोना को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
खबर विस्तार : -
Barcelona vs Inter Milan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद इंटर मिलान ने शानदार वापसी करते हुए बार्सिलोना को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को खेले गए इस फुटबॉल मुकाबले को इंटर मिलान ने कुल 7-6 के स्कोर से जीत हासिल की। पहले चरण का मैच 3-3 से बराबर रहा था। यह सेमीफाइनल टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक था। अब खिताब के लिए इंटर मिलान का सामना 31 मई को पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) या आर्सेनल से होगा। सात बार की फाइनलिस्ट पिछली बार 2023 में खिताबी फुटबॉल मुकाबले में पहुंचे थे।
Barcelona vs Inter Milan: इंटर मिलान की तय थी हार
मंगलवार देर रात खेले गए इस मैच में जोड़े गए अतिरिक्त समय के दो मिनट बचे थे। इंटर मिलान की टीम 3-2 से पीछे थी और उसकी हार तय थी। तभी सेंटर बैक फ्रांसेस्को एसरबी ने खूबसूरत गोल करके इंटर मिलान को 3-3 की बराबरी दिला दी। फ्रांसेस्को ने इसका जश्न अपनी टी-शर्ट उतार कर मनाया। इसके बाद छह मिनट का अतिरिक्त समय और दिया गया। इसमें भी इंटर मिलान ने जीत हासिल कर ली। सब्सटीट्यूट खिलाड़ी डेविड फ्रेटेसी ने बाएं पैर से दमदार कीक मारा और सीधा नेट में डाल दिया। इसके साथ ही इंटर मिलान के खिलाड़ी जश्न में डूब गए।
इससे पहले 2023 में फाइनल में पहुंची थी टीम
टीम इससे पहले 2022-23 में भी फाइनल में पहुंची थी। इंटर मिलान को मार्टिनेज लौटरो ने 21वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। इसके बाद हाकन चालहानोग्लू (45वें मिनट), फ्रांसेस्को (90वें मिनट) और फ्रेटेसी (99वें मिनट) ने गोल किए। बार्सिलोना के लिए एरिक गार्सिया (54वें मिनट), डेनी ओल्मो (99वें मिनट) और राफिन्हा (87वें मिनट) ने गोल किए। इस हार के साथ ही बार्सिलोना का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने का इंतजार और बढ़ गया है। टीम ने दस साल पहले 2014-15 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी और चैंपियन भी बनी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24