Indore: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में समय की रहेगी पाबंदी, अनुशासन पर अधिकारियों का ध्यान

खबर सार :-

अनंत चतुर्दशी चल समारोह में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बराबर मंथन चल रहा है। वहीं आयोजन में लगे लोगों और झांकी तैयार करने वालों के साथ अफसरोें ने विमर्श किया। जो लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनको प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
Indore: अनंत चतुर्दशी chal समारोह की तैयारियां तेज, झांकी एवं अखाड़ा संचालकों ने की बैठक

खबर विस्तार : -

इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। आज इनके अंतर्गत आने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। झांकी एवं अखाड़ा संचालकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए बैठक में सभी जरूरी मामलों पर चर्चा की गई। 

अखाड़ों के कलाकारों का महत्व बताया गया

इस आयोजन को इंदौर की गौरवशाली परंपरा से जोड़ा गया है। इनमें झांकियों के साथ अखाड़ों के कलाकार का महत्व बताया गया। इंदौर के इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। हजारों की संख्या में यहां वाहन पहुंचते हैं। इन तमाम मामलों पर चर्चा की गई। यह कई ऐसे बिंदु हैं, जो यहां के आयोजकों के लिए चुनौती बन जाते हैं। वाहनों की निकासी, आवागमन सुगम और सुरक्षा व्यवस्था बड़ी जिम्मेदारी होती है।

इसीलिए कलेक्टर स्तर के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहते हैं। इस बार भी झांकियों और अखाड़ों के लिए निर्धारित समय तय करने पर जोर दिया गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि समय का पालन करना जरूरी है। अधिकारियों ने झांकी अथवा अखाड़े के देर करने पर कहा कि एक के पीछे आने वाली झांकियों और अखाड़ों को रूकना पड़ता है। यह परिस्थिति आम लोगों से जुड़ती है।

यह भी पढ़ें : स्पोर्ट्स कारों में सजीं मोदी सरकार की 25 योजनाएं, पटना से काशी पहुंचीं 25 कार

समय से अधिक प्रदर्शन करने पर निगेटिव मार्किंग

देर करने पर कुछ लोग इसे देख भी नहीं पाते हैं। इस बार निर्णायक मंच के समक्ष निर्धारित समय से अधिक प्रदर्शन करने पर निगेटिव मार्किंग का अधिकार रहेगा। झांकियों की ऊंचाई का मंचों की चौड़ाई सबका नियम बनाया जाएगा। अधिक आवाज से बचा जाएगा। यहां दो स्पीकर की बात अभी चल रही है। कोर्ट के नियम भी लागू रहेंगे। 
इससे अधिक स्पीकर लगाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यहां पर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झांकियों का क्रम पूर्ववत समय शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी। पहली झांकी श्री खजराना गणेश मंदिर की रहेगी।

श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मण्डल छोटा गणपति मंदिर चौराहा, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर नगर निगम, होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचन्द मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल और स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकियां लोगों का ध्यान खींचेंगी। आज की बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने अध्यक्षता की। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रिंकेश वैश्य सहित पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा झांकी एवं अखाड़ा संचालक उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें : Meerut : वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ UP की पहचान : CM Yogi

अन्य प्रमुख खबरें