कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी, गोरखपुर में BHP ने लगाए गगनभेदी नारे

खबर सार :-

गोरखपुर में आज विश्व हिंदू परिषद ने मथुरा और काशी के मंदिर बनवाने की मांग की। वक्तओं ने कहा कि यह आंदोलन की शुरूआत है।
Gorakhpur: मथुरा और काशी में मंदिर बनवाने की मांग कर BHP की हुंकार

खबर विस्तार : -

गोरखपुर : गोरखपुर में आज काशी और मथुरा के मंदिर बनवाने की मांग गगनभेदी नारों के साथ उठाई गई। यहां सड़कों पर कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी की गूंज दूर तक सुनी गई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मथुरा और काशी के मंदर बनवाने की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंदोलन की हुंकार में साथ दिया।

 वीएचपी नेता दयानंद शर्मा, बलिया विधायक हंसू राम और महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने कन्हैया और नंदी नहीं रहेंगे बंदी के नारे लगाए। इस नारे के साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। इस शोभायात्रा को ही आंदालन का रूप दिया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने भाग लिया। यहां लोगों ने अपनी बात रखी और कहा कि अयोध्या के बाद काशी और मथुरा को लेकर आंदोलन आगे बढ़ाने पर विमर्श चल रहा है। वीएचपी नेता दयानंद शर्मा ने कहा कि इसे केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि अभियान के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : कोेई घर में बना रहा बप्पा का मंदिर, कोई तलाश रहा सुरक्षित पंडाल

अयोध्या मंदिर के आंदोलन की याद दिलाई

उन्होंने इसे संघर्ष की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि जिस तरह राम जन्मभूमि को लेकर आंदोलन हुआ, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। अयोध्या में मंदिर का निर्माण कराने की मांग दशकों तक हुई। उसी तरह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी अभियान का वक्त आ गया है।

इस अभियान का पहला चरण है। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश से लेकर देशभर के लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास है। श्रीकृष्ण हिंदू समाज के आराध्य हैं और उनके जन्मस्थान मथुरा में मंदिर निर्माण की मांग काफी समय से चल रही है। अब इसको आगे बढ़ाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज अपनी आस्था और मान्यता के आधार पर आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने किया संबोधित

महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और इसे वह वर्तमान पीढ़ी के लिए सौभाग्य मानती हैं। अब काशी और मथुरा प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इसलिए शोभायात्रा निकालकर हमारा मुख्य उद्देश्य बता रहे हैं। मथुरा से जुड़े अभियान को अब गति देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज को एकजुट हो कर मंदिर निर्माण के लिए आगे बढ़ना चाहिए। 

बलिया विधायक हंसू राम की रही मौजूदगी

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सनातनी समाज से कहा कि वह एकजुट होकर आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हो जाएं। कार्यक्रम में धार्मिक ध्वज को सनातन परंपरा के साथ आगे बढ़ाने का आहवान किया गया। हंसू राम ने कहा कि यह आयोजन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। उन्होंने अपनी मौजूदगी को अपना गौरव बताया और कहा कि यह मौका उनके लिए बड़े धन्य का है। हंसू राम ने कहा कि कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी, यह एक संदेश है। इसको शोभायात्रा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना था कि मथुरा और काशी में मंदिर का निर्माण होना चाहिए। आने वाले समय में हम अपना अभियान भी बढ़ाएंगे। 

यह भी पढ़ें  नगर निगम हनुमानजी की मूर्ति हटएगा, छह दिन में अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ीं, भक्तों ने रख दी शर्त
 

अन्य प्रमुख खबरें