शाम 7 बजे से लाइटिंग, डीजे और तेज ध्वनि वाले उपकरणों के उपयोग पर लगा प्रतिबंध
खबर सार :-
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते केंद्र और राज्य सरकारें लगातार निर्देश जारी कर रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में शाम सात बजे से होटल, मैरिज पैलेस, रिसॉर्ट, घरों और अन्य स्थानों पर तेज रोशनी और तेज आवाज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगर : वर्तमान में जिला श्रीगंगानगर क्षेत्र में विभिन्न होटल, मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, घरों एवं अन्य स्थानों में वैवाहिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान रात्रि समय में विविध प्रकार की तेज लाईटिंग एवं तेज ध्वनि (डीजे) का उपयोग किया जा रहा है। आकस्मिक रूप से सूर्यास्त पश्चात किसी भी समय ब्लैक आउट की आवश्यकता हो सकती है। वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सायं 7 बजे से लाईटिंग, डीजे, तेज ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त जिला श्रीगंगानगर में सायं 7 बजे के पश्चात विभिन्न होटल, मैरिज पैलेस, रिसोर्ट, घरों एवं अन्य स्थानों में वैवाहिक, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के दौरान रात्रि समय में विविध प्रकार की तेज लाईटिंग एवं तेज ध्वनि (डीजे) के उपयोग को तुरन्त प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।
यह आदेश सम्पूर्ण श्रीगंगानगर जिले में तुरन्त प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्डित कराने की कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09
-
DRI की बड़ी कार्रवाई: 15 दिन में 740 किलो ड्रग्स जब्त, 13 गिरफ्तार
2026-09-09
-
ब्रिटेन की टेक्निकल गड़बड़ी से भारत तक हवाई सफर पर असर
2026-09-09
-
गुजरातः सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में धधकी आग, 18 दुकानें जलकर राख
2026-09-09
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08
-
पीएम-सेतु योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की एसआईपी को मंजूरी
2026-09-08
-
विकास देख फिर चिल्लाएंगे नाराज फूफा...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज
2026-09-08
-
गया में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सारी व्यवस्थाएं
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
2026-09-08
-
मनोवैज्ञानिकों के जरिए अफसरों को हनी-ट्रैप में फंसा रही आईएसआई
2026-09-08
-
मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल गांधी का बयान
2026-09-08