आंधी, तूफान, बिजली गिरने और घनघोर बारिश की लखनऊ में भी है संभावना
खबर सार :-
आईएमडी ने देश के कई राज्यों को मौसम से संबंधित चेतावनी दी है। इस चेतावनी में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जिनमें आंधी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन संभावनाओं के बीच लखनऊ को भी सावधान रहना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, लखनऊ में भी डरावने बादल मंडरा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ :आईएमडी ने देश के कई राज्यों को मौसम से संबंधित चेतावनी दी है। इस चेतावनी में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जिनमें आंधी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन संभावनाओं के बीच लखनऊ को भी सावधान रहना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, लखनऊ में भी डरावने बादल मंडरा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए जिलेवार तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार अगले कुछ ही घंटे में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
यद्यपि यह मौसम विभाग की पूर्वाग्रह चेतावनी है, लेकिन अगर इसे मान लिया जाए तो किसी भी खतरे से बचा जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है की मौसम खराब हो तो घर से बाहर न निकलें। किसी पेड़ के नीचे ना रुके, कमजोर भवनों में भी ना रहें। विभाग के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है । इसका मतलब यह है की मौसम बहुत ही खराब होने वाला है और तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। विभाग के अनुसार बिजली की कड़कडाहट होगी, तेज हवाएं की संभावना है।
बारिश कम से कम 15 मिली मीटर प्रति घंटे
उनकी रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। बारिश कम से कम 15 मिली मीटर प्रति घंटे या इसे ज्यादा हो सकती है। साथ ही आंधी और तूफान भी चल सकता है। विभाग ने फिर दोहराया है कि किसी को घर से बाहर निकालने की जरूरत हो सावधानी बरतनी होगी।। जिन राज्यों को रेड अलर्ट घोषित किया गया है, उनमें यह मैसेज दिया गया है की आंधी, तूफान, बिजली कड़कने की संभावना हैं। पंजाब के फतेहगढ़, साहिब, लुधियाना, संगरूर, और सास नगर इनमें शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश को भी मैसेज जारी किया
विभाग ने उत्तर प्रदेश को भी मैसेज जारी किया है। इसके अनुसार जो जिले प्रभावित हैं, उनमें अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली तथा उन्नाव जिला शामिल है। इन जिलों में भी बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने, तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग के लिए अनुसार लोगों को घरों से नहीं निकलना है, क्योंकि अगले 2 घंटे काफी भयावह हो सकते हैं। यह अलर्ट केरल के लिए भी जारी किया गया है। कर्नाटक को भी यह मैसेज जारी किया है। इसके अलावां पश्चिम बंगालं नागालैंडं हरियाणां उत्तराखंडं टिहरी गढ़वालं आदि स्थानों में भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। अलर्ट के अनुसार केरल गोंड, कर्नाटक में दक्षिण करनाल शिवमोग्गा और उडुपी, मध्य प्रदेश में भिंड दतिया ग्वालियर मुरैना शोरपुर कला और शिवपुरी, मणिपुर में गिरी बाग कमजुंग नानी सोना पति और तामीगलुंग, पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर नागालैंड में लॉन्ग लिंग आदि जिलों के लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
यह भी पढ़ें : https://indiapublickhabar.com/country/gujarat-heavy-rain-high-alert-13-districts-disaster-preparedness/16101
अन्य प्रमुख खबरें
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18
-
उज्जैन में प्रज्जवलित हुए 33.27 लाख दीये, सेवा संकल्प का दिया संदेश
2026-09-17
-
मणिपुर राहत शिविर मौतें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
2026-09-17
-
उधमपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी जैश आतंकवादी ढेर
2026-09-17
-
18 सितंबर को बेंगलुरु में दिखेगी स्वदेशी विमानन क्षमता, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
2026-09-17
-
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-09-17
-
मेडिकल स्टोर्स पर अनिवार्य हुए सीसीटीवी कैमरे, क्यों उठाया गया ये कदम
2026-09-17
-
औली में भारत-अमेरिका का दम, ड्रोन संग आतंकी ठिकानों पर अभ्यास
2026-09-17
-
खड़गे और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मोदी को दीं शुभकामनाएं, केजरीवाल ने उगला जहर
2026-09-17
-
ओडिशाः पुरी में happy-birthday, 2500 दीये, 25 फीट के सैंड आर्ट में पीएम मोदी की झलक
2026-09-17
-
वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक रैली को आज रवाना करेंगे अमित शाह
2026-09-17
-
EPFO पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार
2026-09-16
-
अमित शाह के UCC प्लान पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
2026-09-16
-
‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियानः महिला कैडेट्स ने 18,300 फीट की ऊंचाई पर दिखाया दम
2026-09-16
-
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धर्मशाला की चाय की मांग बढ़ी
2026-09-16