WBP Constable Result 2025: पश्चिम बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 60 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों सफल
खबर सार :-
WBP Constable Result 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 60,000 से ज़्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in और wbpolice.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
खबर विस्तार : -
WBP Constable Result 2025: पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने से सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट prb.wb.gov.in और wbpolice.gov.in पर देख सकते हैं।
रिजल्ट के साथ, बोर्ड ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए चुने गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। PET और PMT के लिए 60,170 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
WBP Constable Result 2025: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम देखने की प्रक्रिया बहुत आसान है। बस उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- उम्मीदवारों को सबसे पहले, पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज (Home) पर 'भर्ती' टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "पश्चिम बंगाल पुलिस 2024-25 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम" लिंक चुनें।
- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
- डिटेल्स भरने के बाद, 'सबमिट' (Submit) बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है।
अब अगला चरण क्या होगा: PMT/ PET की तैयारी
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगले चरण में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, PET और PMT की संभावित तारीख 8 जनवरी, 2026 है।
इसके लिए एडमिट कार्ड जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख 2 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
WBP Constable Result 2025: कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
बता दं कि बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगरी (जनरल, OBC, SC, ST) के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा लिखित परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर तैयार की गई है। दरअसल इस भर्ती अभियान का मकसद पश्चिम बंगाल पुलिस फोर्स में 11,749 खाली पदों को भरना है, जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। अगर किसी उम्मीदवार को रिजल्ट देखने में कोई टेक्निकल दिक्कत आ रही है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के ज़रिए बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06