यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, कितनी गई कटऑफ ?
खबर सार :-
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते है।
खबर विस्तार : -
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो उम्मीदवार 9 और 10 जून 2026 को लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देख सकते हैं।
UP Police Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें.....
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर वेबसाइट के होमपेज पर 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, 'UP पुलिस रिक्रूटमेंट रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आखिर में, इसका प्रिंटआउट ले लें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कितनी गई कटऑफ
|
श्रेणी |
पुरुष |
महिला |
|
सामान्य (यूआर) |
185–195 अंक |
180–190 अंक |
|
ओबीसी |
175–185 अंक |
170–180 अंक |
|
एससी |
150–160 अंक |
145–155 अंक |
|
एसटी |
115–125 अंक |
110–120 अंक |
DV और PST कब होंगे
बोर्ड के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है। परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट कब होगा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) सितंबर 2026 में आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए समय-समय पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
कब आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा
बता दें कि यूपी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून, 2026 को कुल छह शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों से आंसर की (उत्तर कुंजी) के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया। चूंकि परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसलिए सभी उम्मीदवारों के अंकों के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई।
UP Police Constable Result 2026: कितने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये UP Police में कुल 32,679 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 21,92,236 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज की थी। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः- NEET UG Result 2026: नीट यूजी में फिर बेटियों ने लहराया परचम, 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली सफलता
अन्य प्रमुख खबरें
-
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी
2026-09-12
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27