SSC CGL Exam Date: एसएससी सीजीएल 2025 एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन शुरू हो रही परीक्षा
खबर सार :-
SSC CGL Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC CGL 2025 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी और 26 सितंबर तक चलेगी। इस परीक्षा के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती होगी।
खबर विस्तार : -
SSC CGL Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 1 (SSC CGL 2025) परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। SSC CGL 2025 परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षा 12 सितंबर से चालू होंगी और 26 सितंबर तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। पहले यह परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा से 4 दिन पहले इसे स्थगित कर दिया था, जिसके बाद से उम्मीदवार नई तिथियों का इंतजार कर रहे थे।
SSC CGL Exam Date: ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर होगी भर्ती
दरअसल इन परीक्षाओं से ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्ती होनी है। जिसके तहत 14,582 पदों पर भर जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि SSC CGL 2025 परीक्षा पूरे देश में केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
इस दिन से होंगी परीक्षाएं
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CGL 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें, इस बार आयोग ने तय किया है कि उम्मीदवारों को उनके घर से 100 किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
SSC CGL Exam Date: इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड
SSC CGL परीक्षा 2025 के लिए आयोग द्वारा सिटी स्लिप जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को जानकारी मिल जाएगी उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। इतना ही नहीं उम्मीदवारों की सिटी स्लिप परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें परीक्षा की तारीख और शहर का उल्लेख होगा। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे वेबसाइट से अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ONGC Recruitment 2026: सीए-सीएमए ट्रेनिंग के 50 पदों पर भर्ती
2026-10-23
-
PM-DAKSH योजना से 1.87 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण, हजारों को नौकरी के ऑफर
2026-10-22
-
त्योहारी सीजन में फ्रेशर्स की चांदी, एडटेक में मौके 50% बढ़े
2026-10-22
-
डीएम के पास होगी सारी जिम्मेदारी, बच्चों में तार्किक शक्ति का विकास करेंगे
2026-10-21
-
Army Agniveer Rally 2026: 14 नवंबर से भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
2026-10-17
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08