भारत-सिंगापुर आर्थिक रिश्तों की मजबूती पर जोर, पीयूष गोयल ने व्यापार-निवेश सहयोग बढ़ाने की दोहराई प्रतिबद्धता
खबर सार :-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी है। पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर के उद्योग जगत के बीच मजबूत कारोबारी साझेदारी और निवेश सहयोग पर विशेष जोर दिया।
खबर विस्तार : -
सिंगापुर: भारत और सिंगापुर आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहरायी है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत न सिर्फ सिंगापुर बल्कि पूरे एशिया के साथ अपने आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारत-सिंगापुर के उद्योग जगत के बीच मजबूत कारोबारी साझेदारी और निवेश सहयोग पर विशेष जोर दिया।
भारत की मजबूत आर्थिक प्रगति, निवेश संभावनाओं को किया रेखांकित
सिंगापुर में आयोजित इंडिया-सिंगापुर बिजनेस फोरम में गैर-लाभकारी बिजनेस स्कूल आईएनएसईएडी के पूर्व छात्रों, छात्रों, सिंगापुर के उद्यमियों और भारतीय उद्योग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की मजबूत आर्थिक प्रगति और निवेश संभावनाओं को रेखांकित किया। इस दौरान उनकी आईएनएसईएडी के प्रोफेसर समीर हसीजा के साथ भी विस्तृत चर्चा हुई। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार कारोबार सुगमता बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार सुधार कर रही है।
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है भारत
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले कहा था कि भारतीय किसानों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए सिंगापुर तथा पूरे आसियान क्षेत्र और ऑस्ट्रेलियाई बाजार में नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। गोयल ने सिंगापुर की विदेश एवं व्यापार-उद्योग राज्य मंत्री गैन सियो हुआंग तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एपीडा-फेयरप्राइस रोडशो और स्टोर-आधारित प्रचार कार्यक्रम में भाग लिया।
भारत-सिंगापुर सहयोग को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि इस पहल के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जैविक उत्पाद, ताजे फल और सब्जियां, जमे हुए फल एवं सब्जियां, दुग्ध उत्पाद, काजू, चावल, मोटे अनाज आधारित उत्पाद और अन्य खाद्य वस्तुओं को सिंगापुर के उपभोक्ताओं के बीच बढ़ावा दिया जा रहा है। पीयूष गोयल ने सिंगापुर स्थित वैश्विक परामर्श और निवेश संस्था ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोपनेंदु मोहंती से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच वित्तीय नवाचार, प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था के उभरते क्षेत्रों में भारत-सिंगापुर सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर की चर्चा
बैठक के दौरान भारत की तेजी से विकसित हो रही वित्तीय प्रणाली और सिंगापुर के वैश्विक वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी नेटवर्क के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। गोयल ने कहा कि दोनों देशों की क्षमताएं मिलकर नई आर्थिक संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं। मंत्री ने केपेल इंफ्रास्ट्रक्चर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिंडी लिम से भी मुलाकात की और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। इस बीच, पीयूष गोयल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मिलकर चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के मंत्रियों ने निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, कनेक्टिविटी और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें-ब्रिक्स बैठक में डिजिटल ताकत पर मंथन, भारत की मेजबानी में टेक सहयोग को धार
अन्य प्रमुख खबरें
-
शादी सीजन में बरसेगा पैसा, 7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
2026-11-19
-
डॉलर की मजबूती से सोना धड़ाम, 1.30 लाख के नीचे पहुंचा भाव
2026-11-19
-
ऑटो-पीएसयू शेयरों में तेजी, सपाट खुले सेंसेक्स-निफ्टी; एफआईआई मेहरबान
2026-11-19
-
एन्थ्रोपिक का रिकॉर्ड IPO: 107 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स को पछाड़ा
2026-11-19
-
भारत बना दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, चीन-अमेरिका पीछे
2026-11-18
-
भारत का मेमोरी चिप निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, अगस्त में 116 मिलियन डॉलर
2026-11-18
-
फोनपे की केरल के स्टार्टअप्स को सौगात, मिलेगा डिजिटल बूस्ट!
2026-11-18
-
सोना-चांदी धड़ाम! अमेरिकी ब्याज दरों की आहट से मचा हड़कंप
2026-11-18
-
भारत-जापान व्यापार: 10 साल में आयात दोगुना, निर्यात कितना बढ़ा?
2026-11-18
-
2047 तक 600 मिलियन टन स्टील बनाएगा भारत, नवीन जिंदल का भरोसा
2026-11-18
-
95 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
2026-11-18
-
इंइं ट्रेड फेयर में छाए विदिशा के उत्पाद, गौमय होने से कर रहे आकर्षित
2026-11-17
-
विदेशों में बढ़ी यूपी के फल-सब्जियों की मांग, मुरीद हुए अमेरिका-इटली और नेपाल
2026-11-17
-
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% उछला, 31.97 अरब डॉलर पार
2026-11-17
-
दिसंबर-फरवरी में बढ़ सकती है EMI, RBI करेगा फैसला
2026-11-17