Crisil Report: वर्ष 2026 में हेडलाइन मुद्रास्फीति औसतन चार प्रतिशत रहने का अनुमान
खबर सार :-
खाद्य मुद्रास्फीति में जारी गिरावट के कारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति मई 2025 में घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई, जो फरवरी 2019 के बाद सबसे कम है। इस वर्ष अप्रैल में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति 3.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी क्रिसिल की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसमें मुद्रास्फीति की वर्तमान प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2026 में हेडलाइन मुद्रास्फीति औसतन चार प्रतिशत तक रहने का अनुमान जताया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष में 4.6 प्रतिशत थी।
रेपो रेट में एक और कटौती होने की संभावना
क्रिसिल की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कम मुद्रास्फीति के कारण भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अब तक घोषित 100 आधार अंकों की कटौती के अलावा एक और रेपो रेट में कटौती की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही खाद्य मुद्रास्फीति में जारी गिरावट के कारण उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति मई 2025 में घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई, जो फरवरी 2019 के बाद सबसे कम है। इस वर्ष अप्रैल में सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति 3.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
मुद्रास्फीति में कमी के पीछे प्रमुख वजहें
रिपोर्ट के अनुसार फ्यूल और कोर मुद्रास्फीति में भी नरमी आई। खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल के 1.8 प्रतिशत से घटकर मई में 1 प्रतिशत रह गई, जो अक्टूबर 2021 के बाद सबसे कम है। ईंधन मुद्रास्फीति रुझान को उलटते हुए 2.9 प्रतिशत से कम होकर 2.8 प्रतिशत हो गई। अप्रैल में कोर मुद्रास्फीति 4.23 प्रतिशत से घटकर मई में 4.18 प्रतिशत हो गई। कोर मुद्रास्फीति 4.9 प्रतिशत के अपने रुझान स्तर से नीचे रही। खाद्य पदार्थों में दालों, सब्जियों और मसालों में अपस्फीति देखी गई, जबकि अनाज में कम महंगाई दर्ज की गई। पिछले सप्ताह जारी क्रिसिल इंटेलिजेंस के अनुसार, मई में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों थालियों की कीमत में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण सब्जियों की कम कीमत था। कृषि मंत्रालय के तीसरे एडवांस अनुमान ने रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन के साथ रबी की मजबूत फसल का संकेत दिया है।
मानसून बेहतर होने से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा
रिपोर्ट में मानसून को लेकर भी संभावना व्यक्त की गई है, जिसमें कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी एलपीए के 106 प्रतिशत के सामान्य से अधिक मानसून का अनुमान लगाया गया है। आगामी खरीफ सीजन पर बारिश का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दोनों ही उपाय इस वित्त वर्ष में खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखेंगे, बशर्ते मानसून में कोई व्यवधान न हो। हालांकि जून में मानसून की गति कुछ कम हुई है और पूरे भारत में कुल वर्षा एलपीए की 34 प्रतिशत कम रही है, लेकिन जुलाई और अगस्त में होने वाली बारिश खरीफ फसलों के लिए सबसे अधिक मायने रखती है। रिपोर्ट के अनुसार, एनर्जी फ्रंट पर भू-राजनीतिक तनावों का कोई स्थायी प्रभाव न होने की स्थिति में, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें नरम रहने का अनुमान है, जो चालू कैलेंडर वर्ष में 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहेगी, जिससे गैर-खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
महंगाई का झटका! प्याज 116% महंगा, खुदरा महंगाई 6.09% पार
2026-11-12
-
सोना 2,150 रुपये तक टूटा, चांदी भी धड़ाम! जानें आज के भाव
2026-11-12
-
किआ का आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर का निवेश, 12 हजार नौकरियां
2026-11-12
-
भारत की GDP में आएगा उछाल, FY27 में 7.4% ग्रोथ का अनुमान
2026-11-12
-
भारत ने की कोयला और प्राकृतिक गैस के आयात पर 100 अरब डॉलर की बचत
2026-11-12
-
अडानी की कच्छ कॉपर ने रचा इतिहास, मिला ग्लोबल सर्टिफिकेशन
2026-11-12
-
RBI के फैसले का असर: SBI-HDFC समेत कई बैंकों ने महंगा किया लोन
2026-11-12
-
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
2026-11-12
-
स्टैंड-अप इंडिया 2031 तक बढ़ी, 2.5 लाख उद्यमियों को लाभ
2026-11-11
-
सेंसेक्स 773 अंक उछला, निफ्टी 25,255 के पार, बाजार में तेजी
2026-11-11
-
अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स की धमाकेदार वापसी, 1.74 लाख करोड़ आए
2026-11-11
-
एयरलाइन इंडस्ट्री में प्रीमियम सीटों की बढ़ी मांग, इंडिगो आगे
2026-11-11
-
क्वालकॉम में छंटनी: भारत में 1,000 नौकरियों पर संकट
2026-11-11
-
बड़ा फैसलाः लिथियम ब्लैक मास समेत बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर रोक
2026-11-11
-
शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1,142 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,300 पार; एफआईआई की खरीदारी से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
2026-11-11