टेस्ला से ग्राहकों ने बनाई दूरी, 2025 में बिकी केवल 225 गाड़ियां
खबर सार :-
अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला से भारतीय ग्राहकों ने दूरी बना ली है। टेस्ला ने वर्ष 2025 में सिर्फ 225 यूनिट्स की बिक्री की। इंडस्ट्री डेटा में यह जानकारी दी गई। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने मुंबई में शोरूम खोलकर भारत में कदम रखा था। कंपनी भारत में मॉडल वाई की बिक्री कर रही है। टेस्ला का दावा है कि मॉडल वाई की रेंज 500 किमी तक और लॉन्ग की रेंज 622 किमी तक है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला से भारतीय ग्राहकों ने दूरी बना ली है। कंपनी ने पिछले साल केवल 225 यूनिट्स की बिक्री की है। यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा में दी गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के डेटा के मुताबिक, टेस्ला ने सितंबर में 64 यूनिट्स, अक्टूबर में 40 यूनिट्स, नवंबर में 48 यूनिट्स और दिसंबर में 73 यूनिट्स की बिक्री की है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने मुंबई में शोरूम खोलकर भारत में कदम रखा था। मौजूदा समय में कंपनी भारत में अपने मॉडल वाई की बिक्री कर रही है, जो कि रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) कार है।
विदेशों में पूरी तरह से निर्मित वाहनों की भारत में कीमतें अधिक
मॉडल वाई के स्टैंडर्ड आरडब्ल्यूडी वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी की कीमत 67.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। विदेशों में पूरी तरह से निर्मित वाहनों को भारत में आयात करने पर लगने वाले उच्च शुल्क के कारण टेस्ला मॉडल वाई की कीमतें विदेशी बाजारों की तुलना में काफी अधिक हैं। टेस्ला गुरुग्राम, मुंबई और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर संचालित करती है, जिनमें लगभग 12 सुपरचार्जर और 10 डेस्टिनेशन चार्जर हैं।
500 किलोमीटर तक है मॉडल वाई की रेंज
टेस्ला का दावा है कि मॉडल वाई की रेंज 500 किलोमीटर तक और लॉन्ग रेंज की रेंज 622 किलोमीटर तक है। स्टैंडर्ड वेरिएंट 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 5.9 सेकंड में और लॉन्ग रेंज 5.6 सेकंड में पकड़ लेती है; दोनों की अधिकतम गति 201 किमी प्रति घंटे है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जिंग से केवल 15 मिनट में स्टैंडर्ड मॉडल में लगभग 238 किमी और लॉन्ग रेंज में लगभग 267 किमी तक रेंज हासिल की जा सकती है।
2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 23 लाख यूनिट तक पहुंची
वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत के कुल वाहन पंजीकरण में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 8 प्रतिशत हिस्सा पर पहुंच गई है और कुल इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 23 लाख यूनिट तक पहुंच गई। इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (आईईएसए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहनों की बिक्री 1,75,000 यूनिट रही, जिसमें छोटे और हल्के वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों की बिक्री में मजबूत वृद्धि देखी गई।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01
-
Tata Motors का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी
2026-06-18
-
Auto Sector ने तोड़े रिकॉर्ड: मई में Passenger vehicles की बिक्री 27% उछली, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट के पार
2026-06-15
-
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
-
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
-
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
-
New Tata Tiago Facelift : भारत में लॉन्च, ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मिला बेहद बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स
2026-05-29
-
Xiaomi YU7 : एलन मस्क की उड़ी नींद! शाओमी ने उतारा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक एसयूवी, टेस्ला के साम्राज्य को मटियामेट करने की तैयारी!
2026-05-22
-
Maruti Suzuki : कार खरीदारों को तगड़ा झटका, अगले महीने से जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार! मारुति सुजुकी ने किया कीमतों में बंपर बढ़ोतरी का एलान
2026-05-21
-
Hyundai Car Discounts May 2026 : मंदी की सुगबुगाहट के बीच छिड़ी 'प्राइस वॉर', Grand i10 Nios से लेकर Creta तक पर लाखों की छूट
2026-05-14
-
Tata Nexon Pure+ PS Variant: टाटा नेक्सन 'Pure+ PS' के इंटीरियर की तस्वीरें लीक, अब बजट सेगमेंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का लग्जरी अनुभव
2026-05-08