टोयोटा फॉर्च्यूनर नए अवतार में आ रही है नजर, थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी
खबर सार :-
टोयोटा अपनी लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्यूनर को नए रूप में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस गाड़ी को थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसके डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव होने की संभावना है।
खबर विस्तार : -
थाईलैंड: टोयोटा अपनी पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार को थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई फॉर्च्यूनर में डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑटोमोबाइल बाजार में इस नई गाड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। टोयोटा अपनी गाड़ियों को लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्लांजा को अपडेट किया है। इसके बाद पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड मॉडल को भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब कंपनी की चर्चित एसयूवी फॉर्च्यूनर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इस कार को थाईलैंड में टेस्ट करते हुए देखा गया है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान एसयूवी पूरी तरह से कैमोफ्लॉज यानी कवर से ढकी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद डिजाइन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।
फ्रंट डिजाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिल सकता है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, एसयूवी का अगला हिस्सा पहले से ज्यादा बोल्ड और शार्प होगा। इसमें बड़ी सेंट्रल ग्रिल मिलेगी, जिसमें मेश पैटर्न देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अपर ग्रिल और हेडलाइट्स का डिजाइन भी बदला हुआ नजर आएगा। नई फॉर्च्यूनर का फ्रंट लुक काफी हद तक नई टोयोटा हाइलक्स जैसा हो सकता है। कंपनी इस नई फॉर्च्यूनर को आधुनिक लुक देने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें :-Mini Cooper Oxford Edition भारत में 55.50 लाख रुपये में लॉन्च, यूके प्लांट के 25 साल पूरे होने पर उतारा गया खास मॉडल
साइड प्रोफाइल और एक्सटीरियर अपडेट
कार के साइड डिजाइन की भी कुछ झलक सामने आई है। इसमें बड़ा बोनट, ऊंचा केबिन और अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एसयूवी में बड़े व्हील आर्च, साइड स्टेप्स और मल्टी-स्पोक व्हील्स भी नजर आए हैं। हालांकि, कार के दरवाजे, मिरर और पिछले हिस्से पर कवर लगा होने की वजह से डिजाइन की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। वाहन प्रेमियों को इस आगामी टोयोटा फॉर्च्यूनर के आधिकारिक अनावरण का इंतजार है।
इंटीरियर और संभावित फीचर्स
नई फॉर्च्यूनर के केबिन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इसका डैशबोर्ड पहले से ज्यादा मॉडर्न हो सकता है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कार में पैनोरोमिक सनरूफ और फ्रंट में एडीएएस मॉड्यूल भी दिया जा सकता है। हालांकि, इन फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ये केवल अनुमानित बदलाव हैं।
इंजन और लॉन्चिंग की समय
नई फॉर्च्यूनर में मौजूदा 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह एसयूवी नई हाइलक्स वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है और इसकी स्टाइलिंग भी उसी से मिलती-जुलती होगी। लॉन्चिंग की बात करें तो नई टोयोटा फॉर्च्यूनर 2027 में बाजार में आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले टोयोटा दिसंबर में भारत में अपडेटेड इनोवा हायक्रॉस लॉन्च कर सकती है। टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की एक बेहद लोकप्रिय एसयूवी रही है। कंपनी समय-समय पर अपनी गाड़ियों के डिजाइन और तकनीकी फीचर्स में बदलाव करती रहती है ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
ये भी पढ़ें :- वोल्वो की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 भारत में लॉन्च, कीमत 1.26 करोड़ रुपये, मिलेगी 625 किमी तक की रेंज

अन्य प्रमुख खबरें
-
Mini Cooper Oxford Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-10-16
-
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी: भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
2026-10-14
-
टाटा के एर्गोस प्लेटफॉर्म पर आ सकती है किफायती जीप एसयूवी
2026-10-13
-
Volvo EX90 भारत में लॉन्च, कीमत 1.26 करोड़ रुपये
2026-10-12
-
Volkswagen ने पेश की ID.Tiguan इलेक्ट्रिक SUV, जानिए फीचर्स
2026-10-09
-
नवी मुंबई में स्ट्रीट सर्किट: 2026 इंडियन रेसिंग फेस्टिवल का फाइनल
2026-10-07
-
Honda Elevate Facelift भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 11.80 लाख रुपये
2026-10-06
-
Mahindra Scorpio Lifestyler: पिक-अप का ग्रिल डिज़ाइन पेटेंट लीक
2026-10-02
-
पोर्शे काएन इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.77 करोड़ से शुरू
2026-09-30
-
Skoda Slavia का उत्पादन शुरू, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2026-09-29
-
Renault Triber Turbo भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 7.84 लाख रुपये
2026-09-28
-
पेरिस मोटर शो में Renault की नई कारें और भारत के लिए खास योजनाएं
2026-09-25
-
टाटा एरिस का डैशबोर्ड टीज़र लॉन्च से पहले हुआ सामने
2026-09-24
-
महिंद्रा थार ओजी भारत में लॉन्च, जानिए शुरुआती कीमत और वेरिएंट्स
2026-09-23
-
Chery Tiggo 4 Next-Gen का भारत में पेटेंट: स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
2026-09-22