GST 2.0 : होंडा कार्स इंडिया ने कीमतों में की 95,500 रुपये तक की कटौती
खबर सार :-
केंद्र सरकार ने गाड़ियों पर लगने वाले 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। नया जीएसटी सुधार 2025, 22 सितंबर से लागू होगा। जीएसटी कम होने से कारों और दोपहिया वाहनों की कीमतें घट जाएंगी। वाहन निर्माता कंपनियां कारों व दोपहिया वाहनों पर कम हुई कीमतों को ग्राहकों से साझा कर रही हैं। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भी संशोधित कीमतों का फायदा ग्राहकों को देने की घोषणा की है।
खबर विस्तार : -
GST 2.0 : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह हाल ही में घोषित जीएसटी सुधार 2025 का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देगी। संशोधित कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी, जिससे त्योहारी सीज़न से ठीक पहले सभी होंडा मॉडलों की कीमतों में कमी आएगी। कंपनी के अनुसार, होंडा अमेज सेकेंड जनरेशन की कीमतों में 72,800 रुपये तक की कमी आएगी, जबकि नई लॉन्च हुई अमेज थर्ड जनरेशन की कीमतों में 95,500 रुपये तक की कमी आएगी। होंडा एलिवेट 58,400 रुपये तक सस्ती हो जाएगी और होंडा सिटी की कीमत 57,500 रुपये तक कम हो जाएगी।
GST 2.0 : ग्राहक उठा सकते हैं जीएसटी मूल्य कटौती, त्योहारी ऑफर का लाभ
कंपनी ने कहा कि अभी कार बुक करने वाले ग्राहक आगामी जीएसटी-संबंधित मूल्य कटौती और चल रहे त्योहारी ऑफर, दोनों का लाभ उठा सकते हैं। नई मूल्य संरचना के तहत डिलीवरी नवरात्रि से शुरू होगी। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग एवं सेल्स उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा, "हम सरकार के नए जीएसटी सुधार 2025 का स्वागत करते हैं, जो ऑटो उद्योग के लिए बिल्कुल सही समय पर आए हैं। ये प्रगतिशील कदम न केवल ग्राहकों के लिए वाहनों को अधिक सुलभ बनाएंगे, बल्कि त्योहारी सीज़न की मांग को भी बढ़ावा देंगे।" कंपनी ने आगे कहा, "वैरिएंट के अनुसार संशोधित कीमतें होंडा डीलरशिप द्वारा साझा की जाएंगी।
GST 2.0 : होंडा के सभी मॉडलों पर मिल रहा फेस्टिव ऑफर
अधिकृत होंडा डीलरशिप पर सभी मॉडलों पर फेस्टिव ऑफर भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को त्योहारी खरीदारी के मौसम में अतिरिक्त बचत होगी।" इस बीच, छोटी कारों, 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों, तिपहिया वाहनों, बसों, ट्रकों और एम्बुलेंस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 22 सितंबर से 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इस कदम से बजट सेगमेंट के वाहन लगभग 10 प्रतिशत सस्ते हो जाएंगे। मारुति सुजुकी ऑल्टो, हुंडई ग्रैंड आई10 और टाटा टियागो जैसी कारें और भी सस्ती हो जाएंगी, जबकि होंडा शाइन, बजाज पल्सर, होंडा एक्टिवा और हीरो स्प्लेंडर जैसे लोकप्रिय दोपहिया वाहनों की कीमतें भी कम हो जाएंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01
-
Tata Motors का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी
2026-06-18
-
Auto Sector ने तोड़े रिकॉर्ड: मई में Passenger vehicles की बिक्री 27% उछली, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट के पार
2026-06-15
-
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
-
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
-
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
-
New Tata Tiago Facelift : भारत में लॉन्च, ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मिला बेहद बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स
2026-05-29
-
Xiaomi YU7 : एलन मस्क की उड़ी नींद! शाओमी ने उतारा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक एसयूवी, टेस्ला के साम्राज्य को मटियामेट करने की तैयारी!
2026-05-22
-
Maruti Suzuki : कार खरीदारों को तगड़ा झटका, अगले महीने से जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार! मारुति सुजुकी ने किया कीमतों में बंपर बढ़ोतरी का एलान
2026-05-21
-
Hyundai Car Discounts May 2026 : मंदी की सुगबुगाहट के बीच छिड़ी 'प्राइस वॉर', Grand i10 Nios से लेकर Creta तक पर लाखों की छूट
2026-05-14
-
Tata Nexon Pure+ PS Variant: टाटा नेक्सन 'Pure+ PS' के इंटीरियर की तस्वीरें लीक, अब बजट सेगमेंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का लग्जरी अनुभव
2026-05-08