SUV XUV400 EV : Mahindra XUV400 EV पर Rs. 2.5 लाख की बंपर छूट, जुलाई 2025 का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक SUV ऑफर!
खबर सार :-
महिंद्रा अपनी XUV400 EV पर जुलाई 2025 में Rs. 2.5 लाख की भारी छूट दे रही है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बन गई है। कमजोर बिक्री के चलते कंपनी स्टॉक क्लियर कर रही है।Mahindra XUV400 EV : XUV400 EV EL Pro वेरिएंट अब प्रीमियम फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, 456 किमी रेंज और 6 एयरबैग के साथ आता है, जो इसे इस महीने की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक कार डील बनाता है।
खबर विस्तार : -
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का मन है क्या? अगर हाँ, तो महिंद्रा आपके लिए एक गज़ब का ऑफर लेकर आई है, जिसे सुनकर आपका मन मचल उठेगा। पूरे 2.50 लाख रूपये की सीधी छूट! जी हाँ, सही सुना आपने. महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 EV पर इस जुलाई महीने में भारी-भरकम Discount दे रही है। Premium Features से लैस इस गाड़ी में Panoramic Sunroof, 456 किमी की रेंज और साथ में Six Airbags, कुल मिलाकर एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी डील बन जाती है। तो चलिए, जानते हैं क्या है ये पूरा माजरा।
Mahindra XUV400 EV पर 2.50 लाख रूपये की सीधी बचत
अगर आप बहुत समय से एक इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट थोड़ा कम था तो जुलाई का महीना आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 EV पर जुलाई के महीने में 2.50 लाख रूपये तक का नगद डिस्काउंट दे डाला है। अब आप कहेंगे, अरे, इतनी छूट क्यों? दरअसल, 2023 में लॉन्च हुई XUV400 EV (खासकर EL Pro वेरिएंट) की बिक्री कम्पनी की उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही थी। अब कंपनी अपना स्टॉक क्लियर करना चाहती है, तो भला ग्राहकों से अच्छा और कौन हो सकता है? 16.74 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली ये गाड़ी, इस छूट के बाद वाकई एक आकर्षक डील बन गई है। तो अगर आप भी प्रदूषण को लेकर थोड़ा सजग हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना गाड़ी चलाने का आनंद लेना चाहते हैं तोे ये मौका दोनों हाथों से पकड़ने वाला है।
अब और भी शानदार बनी Mahindra XUV400 EV
सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, महिंद्रा ने अपनी XUV400 EV को अंदर से भी खूब चमकाया है। इसे अब दो नए वेरिएंट्स - EC Pro और EL Pro - में पेश किया गया है, जो पहले से ज्यादा फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी से लैस हैं। गाड़ी के अंदर घुसते ही आपको ड्यूल-टोन डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें पियानो ब्लैक का खूबसूरत टच दिया गया है। यही नहीं, इसका क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी अब महिंद्रा की ही XUV700 और स्कॉर्पियो N जैसा मॉडर्न हो गया है। अब बताइए, इतनी प्रीमियम फील मिलेगी, वो भी छूट के साथ, तो कौन मना करेगा! टेक्नोलॉजी के मामले में भी इस गाड़ी में कमाल के फीचर दिए गए हैं। इसमें एक बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो आजकल के जमाने की डिमांड है। साथ ही, ड्राइवर के लिए भी 10.25 इंच का Digital Display दिया गया है।
पीछे बैठे यात्रियों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा गया है; उनके लिए नए AC वेंट और टाइप-सी USB चार्जर भी दिए गए हैं। अरे हाँ, एक बात और महिंद्रा ने पहली बार इसमें Panoramic Sunroof भी दिया है! अब आप सोचिए, धूप हो या हल्की बारिश, सनरूफ खोलकर सफर का मज़ा ही कुछ और होगा। इसके अलावा, वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स तो सोने पर सुहागा हैं। मतलब, गाड़ी में फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है।
रेंज का भी नहीं कोई टेंशनः दूर तक जाइए बेफिक्र होकर
इलेक्ट्रिक गाड़ी की बात हो और रेंज की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। महिंद्रा XUV400 EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी चुन सकें। एक है 34.5kWh का Battery Pack, जो 375 किलोमीटर तक की रेंज देता है। और अगर आपको और लंबी दूरी तय करनी है, तो 39-4kWh का बड़ा Battery Pack भी उपलब्ध है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 456 किलोमीटर तक चल सकता है। तो अब रेंज की चिंता छोड़िए और बेफिक्र होकर अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी का आनंद लीजिए। कुल मिलाकर, Mahindra XUV400 EV पर मिल रही ये 2.50 लाख की छूट एक ऐसा सुनहरा अवसर है, जिसे इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का मन बना चुके लोगों को बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। फीचर्स की भरमार, दमदार रेंज और अब शानदार डिस्काउंट, ये सब मिलकर इसे इस महीने की सबसे बेहतरीन डील बनाते हैं। देर मत कीजिए, कहीं मौका हाथ से न निकल जाए।
इसलिए 'आनंद' से लीजिए 'महिन्द्रा' के डिसकाउंट का फायदा!
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01
-
Tata Motors का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी
2026-06-18
-
Auto Sector ने तोड़े रिकॉर्ड: मई में Passenger vehicles की बिक्री 27% उछली, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट के पार
2026-06-15
-
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
-
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
-
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
-
New Tata Tiago Facelift : भारत में लॉन्च, ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मिला बेहद बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स
2026-05-29
-
Xiaomi YU7 : एलन मस्क की उड़ी नींद! शाओमी ने उतारा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक एसयूवी, टेस्ला के साम्राज्य को मटियामेट करने की तैयारी!
2026-05-22
-
Maruti Suzuki : कार खरीदारों को तगड़ा झटका, अगले महीने से जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार! मारुति सुजुकी ने किया कीमतों में बंपर बढ़ोतरी का एलान
2026-05-21
-
Hyundai Car Discounts May 2026 : मंदी की सुगबुगाहट के बीच छिड़ी 'प्राइस वॉर', Grand i10 Nios से लेकर Creta तक पर लाखों की छूट
2026-05-14
-
Tata Nexon Pure+ PS Variant: टाटा नेक्सन 'Pure+ PS' के इंटीरियर की तस्वीरें लीक, अब बजट सेगमेंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का लग्जरी अनुभव
2026-05-08