हुंडई मोटर इंडिया देश में बढ़ाएगी मैन्युफैक्चरिंग, वित्त वर्ष 30 तक 45,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी
खबर सार :-
हुंडई मोटर इंडिया वित्त वर्ष 2030 तक भारत में 45,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश से नए मॉडल लॉन्च, आर एंड डी, क्षमता विस्तार और निर्यात में बढ़ोतरी होगी। कंपनी 26 नए मॉडल पेश करेगी और 2027 तक इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। साथ ही 15% से अधिक बाजार हिस्सेदारी और 1 लाख करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य रखा गया है। तरुण गर्ग नए एमडी और सीईओ बनेंगे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह भारत में अपने लंबी अवधि के रोडमैप के तहत वित्त वर्ष 30 तक 45,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी। कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा, उसका लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर अपना दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाना है। अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान, हुंडई मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जोस मुनोज ने कहा कि यह निवेश नए प्रोडक्ट लॉन्च, क्षमता विस्तार और अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) को सपोर्ट करेगा।
मुनोज ने हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के पहले इन्वेस्टर डे को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल हमारे ऐतिहासिक आईपीओ और भारत में 30 वर्षों की सफलता के बाद, अब एचएमआईएल ने अगले चरण के विकास के लिए वित्त वर्ष 2030 तक 45,000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है। लगभग 60 प्रतिशत निवेश उत्पाद विकास और आर एंड डी में लगाया जाएगा, जबकि 40 प्रतिशत क्षमता विस्तार और अपग्रेडेशन पर खर्च किया जाएगा।
निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य
कंपनी ने कुल उत्पादन के 30 प्रतिशत तक निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है। अपने 2030 के रोडमैप के तहत, एचएमआईएल की योजना वित्त वर्ष 30 तक 26 नए मॉडल लॉन्च करने की है, जिनमें सात नए नाम शामिल हैं। कंपनी एमपीवी और ऑफ-रोड एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी और 2027 तक अपनी पहली स्थानीय रूप से डिजाइन, विकसित और मैन्युफैक्चर्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया कि हुंडई 2027 तक अपने लग्जरी ब्रांड जेनेसिस को भी भारत में लाएगी। ऑटो निर्माता का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030 तक अपने राजस्व को 1.5 गुना बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपए के को पार ले जाना है।
15 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी
कंपनी घरेलू बाजार में 15 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का भी लक्ष्य बना रहा है, जिसमें यूटिलिटी वाहनों और सीएनजी, ईवी और हाइब्रिड जैसे पर्यावरण-अनुकूल मॉडलों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने तरुण गर्ग को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) नियुक्त करने का ऐलान किया और वह 1 जनवरी, 2026 से कंपनी का कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा समय में गर्ग कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में कार्यरत हैं, 1996 में कंपनी के देश में परिचालन शुरू होने के बाद से हुंडई मोटर इंडिया का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01
-
Tata Motors का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी
2026-06-18
-
Auto Sector ने तोड़े रिकॉर्ड: मई में Passenger vehicles की बिक्री 27% उछली, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट के पार
2026-06-15
-
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
-
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
-
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
-
New Tata Tiago Facelift : भारत में लॉन्च, ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मिला बेहद बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स
2026-05-29
-
Xiaomi YU7 : एलन मस्क की उड़ी नींद! शाओमी ने उतारा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक एसयूवी, टेस्ला के साम्राज्य को मटियामेट करने की तैयारी!
2026-05-22
-
Maruti Suzuki : कार खरीदारों को तगड़ा झटका, अगले महीने से जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार! मारुति सुजुकी ने किया कीमतों में बंपर बढ़ोतरी का एलान
2026-05-21
-
Hyundai Car Discounts May 2026 : मंदी की सुगबुगाहट के बीच छिड़ी 'प्राइस वॉर', Grand i10 Nios से लेकर Creta तक पर लाखों की छूट
2026-05-14
-
Tata Nexon Pure+ PS Variant: टाटा नेक्सन 'Pure+ PS' के इंटीरियर की तस्वीरें लीक, अब बजट सेगमेंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का लग्जरी अनुभव
2026-05-08