त्यौहारों ने दिया Automobile Sector को बूस्टर डोज, April 2025 में बिक गए इतने वाहन
खबर सार :-
त्यौहारी सीजन में Automobile Sector को जबरदस्त उछाल मिली है। 2.95% की उछाल के साथ इस सेक्टर के लिए अप्रैल 2025 काफी पॉजिटिव रहा। FADA के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया, तिपहिया, कमर्शियल और यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल दर्ज की गई है।
खबर विस्तार : -
Automobile Sector: अप्रैल 2025 के त्यौहारी सीजन ने Automobile Sector को बूस्टर डोज देने का काम किया है। इस महीने ऑटोमोबाइल की रिटेल सेल्स में 2.95% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। यही नहीं सालाना आधार पर भी इसमें उछाल दर्ज की गई है।
बिक गई इतनी यूनिट गाड़ियां
FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की मानें तो अप्रैल 2025 में बाजार में कुल 22,87,952 वाहनों की सेल हुई है। अगर सालाना आधार पर भी देखें तो पिछले साल 2024 के अप्रैल महीने में 22,22,463 वाहनों की सेल हुई थी, इस साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 22,87,952 तक पहुंच गया। इस तरह से सालाना आधार पर भी इसमें बढ़ोत्तरी हुई है।
इन त्यौहारों का पड़ा असर
दरअसल, भारत में लोग नए वाहनों की खरीद के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं और अच्छे समय में ही गाड़ियां की खरीद को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में April महीने में चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बैसाखी, बंगाली न्यू ईयर व विशु ने Automobile Sector में उछाल दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई है। इन त्यौहारों पर लोगों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की और यह महीना इस सेक्टर के लिए काफी पॉजिटिव रहा।
ऐसा रहा वाहनों की बिक्री का आंकड़ा
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2025 में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 16,86,774, यात्री वाहनों की बिक्री 3,49,939, तिपहिया वाहनों की बिक्री 99,766, कमर्शियल वाहनों की बिक्री 90,588 और ट्रैक्टर की 60,915 यूनिट बिकी हैं। दोपहिया वाहनों की बिक्री में 2.25 प्रतिशत, तिपहिया वाहन की बिक्री में 24.5 प्रतिशत, यात्री वाहन की बिक्री में 1.5 प्रतिशत और ट्रैक्टर की बिक्री में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हालांकि, कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 1% की गिरावट दर्ज की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुलाई में ऑटो बाजार ने बनाया रिकॉर्डः 25.91 लाख वाहन बिके
2026-08-06
-
Range Rover SV Ultra Launched: कीमत ₹3.80 करोड़, देखें फीचर्स
2026-08-06
-
नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती, ई-20 पर उठाए सवाल
2026-07-07
-
भारतीय ऑटो बाजार में मंदी बेअसर, महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, टाटा-महिंद्रा की चांदी
2026-07-01
-
टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई Tata Sierra EV, शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये, मिलेगी 665 किमी तक की रेंज
2026-07-01
-
Tata Motors का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से महंगे होंगे कमर्शियल वाहन, कीमतों में 2.5% तक बढ़ोतरी
2026-06-18
-
Auto Sector ने तोड़े रिकॉर्ड: मई में Passenger vehicles की बिक्री 27% उछली, दोपहिया की सेल्स 19 लाख यूनिट के पार
2026-06-15
-
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
-
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
-
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
-
New Tata Tiago Facelift : भारत में लॉन्च, ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ मिला बेहद बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स
2026-05-29
-
Xiaomi YU7 : एलन मस्क की उड़ी नींद! शाओमी ने उतारा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक एसयूवी, टेस्ला के साम्राज्य को मटियामेट करने की तैयारी!
2026-05-22
-
Maruti Suzuki : कार खरीदारों को तगड़ा झटका, अगले महीने से जेब ढीली करने को हो जाएं तैयार! मारुति सुजुकी ने किया कीमतों में बंपर बढ़ोतरी का एलान
2026-05-21
-
Hyundai Car Discounts May 2026 : मंदी की सुगबुगाहट के बीच छिड़ी 'प्राइस वॉर', Grand i10 Nios से लेकर Creta तक पर लाखों की छूट
2026-05-14
-
Tata Nexon Pure+ PS Variant: टाटा नेक्सन 'Pure+ PS' के इंटीरियर की तस्वीरें लीक, अब बजट सेगमेंट में मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ का लग्जरी अनुभव
2026-05-08