7-Seater Car: भारत में Family Cars की डिमांड काफी ज्यादा रहती है और हर साल लाखों यूनिट्स गाड़ियां सेल होती हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी ग्राहकों का भरपूर ख्याल रखती हैं और किफायती बजट के साथ ही माइलेज में दमदार गाड़ियां लॉन्च करती रहती हैं। पिछले 6 महीने के आंकड़ों को देखें तो मारूति सुजुकी कंपनी की 7-Seater Car Maruti Ertiga लोगों की पसंदीदा बनी हुई है और इसकी सबसे ज्यादा यूनिट्स सेल हुई हैं।
पिछले 6 महीनों में 7-Seater Car Maruti Ertiga की लगभग 1 लाख यूनिट्स सेल हुई हैं और यह फैमिली के लिए सबसे पसंदीदा कार बनकर उभरी है। पिछले साल 2024 के अक्टूबर महीने में कंपनी ने इसकी 18,785 यूनिट, नवंबर महीने में 15,150 यूनिट और दिसंबर महीने में 16,056 यूनिट सेल की थी। जनवरी 2025 की बात करें तो Maruti Ertiga की 14,248 यूनिट, फरवरी महीने में 14,868 यूनिट और मार्च महीने में कुल 16,804 यूनिट्स सेल हुई थीं।
Maruti Ertiga के अलावा 7-Seater Car महिंद्रा स्कॉर्पियो सेल के मामले में दूसरे नंबर पर रही और पिछले 6 महीने में इसकी कुल 83,549 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है। इसके बाद मारूति सुजुकी कंपनी की ही मारूति ईको है, जिसकी पिछले 6 महीने में 97,072 यूनिट्स सेल हुई हैं। इसके बाद 7 सीटर कार के सेगमेंट की बादशाह कही जाने वाली और सबसे कम्फर्टेबल गाड़ी टोयोटा इनोवा रही, जिसकी पिछले छह महीने में 54,490 यूनिट्स बिकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-15
टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश रखेगा जारी : एन चंद्रशेखरन
2026-06-07
ईंधन महंगाई से बढ़ी EV की मांग, टाटा और टीवीएस की गाड़ियों ने मार्केट में मचाई धूम
2026-06-02
Toyota Urban Cruiser Ebela 23.60 लाख रुपए में हुई लॉन्च; 500 किमी की रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस
2026-05-30
2026-05-29
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-14
2026-05-08
2026-05-05
2026-05-03
2026-05-03
मारुति सुजुकी ने किया कमाल, 23.4 लाख यूनिट उत्पादन के साथ बनाया रिकाॅर्ड
2026-04-23
Maruti Suzuki में महिला शक्ति का नया युग: 1,300 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं, शॉपफ्लोर पर बढ़ी भागीदारी
2026-04-15
2026-02-26